×

Delhi-Dun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ऑनलाइन मैप दे सकता है धोखा; यहां सावधानी से करें सफर

Delhi-Dehradun Expressway Online Maps on the Delhi-Dehradun Expressway Can Be Misleading

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यदि आप दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सफर कर रहे हैं तो सावधान रहिए। एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां फर्राटा जरूर भर रही हैं, लेकिन ऑनलाइन मैप पर पूरा रूट अब तक अपडेट नहीं हुआ है। इससे यात्रियों में असमंजस की स्थिति है। 


मैप पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की 344-जी के नाम से लोकेशन तो दिख रही, पर इंटरचेंज, पेट्रोल पंप और रेस्ट एरिया की सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। ऑनलाइन मैप के सहारे रिपोर्टर ने बुधवार को जड़ौदा पांडा से गागलहेड़ी तक 40 किमी का सफर किया।

इसमें सामने आया कि ख्यावड़ी, बड़गांव इंटरचेंज और बडूली रेस्ट एरिया की लोकेशन ऑनलाइन मैप पर नहीं मिली। केवल लाखनौर इंटरचेंज और उससे पहले टोल बूथ पर 105 रुपये टोल टैक्स जरूर दर्शाया जा रहा है। रेस्ट एरिया की लोकेशन मैप पर न मिलने को लेकर वाहन चालक पुराने रास्तों पर चाय नाश्ता करने को लेकर भटकते दिखाई दिए। 

 

#DelhiDun #Expressway #दललदहरदन #एकसपरसव #पर #ऑनलइन #मप #द #सकत #ह #धख #यह #सवधन #स #कर #सफर

Previous post

डीएवीवी इंदौर के एमटेक स्टूडेंट को एक्स ने दिया 72 लाख रुपये का पैकेज, यूनिवर्सिटी ने जारी की प्लेसमेंट रिपोर्ट

Next post

विश्व पुस्तक दिवस :हमारी प्राचीन संस्कृति में पुस्तकों का विशेष महत्व – World Book Day: The Special Significance Of Books In Our Ancient Culture, Blog News In Hindi

Post Comment