271 कंपनियों ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के स्टूडेंट्स को 1091 जॉब ऑफर दिए, जिसमें 56% छात्र और 44% छात्राएं हैं। …और पढ़ें

HighLights
- गूगल ने 62 लाख, अमेजन ने 52 लाख, माइक्रोसॉफ्ट ने 51 लाख का ऑफर दिया; पिछले सत्र से बढ़ी कंपनियां और जॉब ऑफर
- डायचे बैंक, मास्टरकार्ड, बार्कलेज, जेडएस, बीएनवाई, नोमुरा ने भी दिए अवसर; 2023-24 में 219 कंपनियों से 1039 ऑफर थे
- प्लेसमेंट सुधार के लिए केंद्रीय डेटाबेस तैयार, स्किल डेवलपमेंट फ्रेमवर्क और डेटा स्ट्रक्चर-एल्गोरिदम के विशेष प्रोग्राम शुरू
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 की अपनी प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी कर दी है। इस वर्ष प्लेसमेंट के आंकड़ों में पिछले सत्र की तुलना में सुधार देखने को मिला है। रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष कुल 271 कंपनियों ने प्लेसमेंट प्रक्रिया में हिस्सा लिया और विद्यार्थियों को 1091 जाब ऑफर किए, जिसमें लगभग 56 प्रतिशत छात्र और 44 प्रतिशत छात्राएं शामिल हैं।
वहीं, विद्यार्थियों का औसतन 5.3 लाख रुपये वार्षिक रहा। सत्र 2023-24 में कंपनियों की संख्या 219 थी और 1039 जॉब ऑफर छात्रों को मिले थे। वहीं, औसत पैकेज 5.14 लाख रुपये था। रिपोर्ट के अनुसार कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने छात्रों को हाई पैकेज ऑफर किए।
50 लाख से ज्यादा के पैकेज ऑफर किए
माइक्रोसाफ्ट, अमेजन, गूगल और एक्स डॉट कॉम (ट्विटर) जैसी कंपनियों ने 50 लाख से अधिक के पैकेज ऑफर किए। एक्स डॉट कॉम (ट्विटर) ने सबसे अधिक 72 लाख रुपये का पैकेज ऑफर आईआईपीएस के पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एमटेक के छात्र आदित्य बंसल को दिया।
जबकि गूगल ने 62 लाख, अमेजन ने 52 लाख और माइक्रोसाफ्ट ने 51 लाख रुपये का ऑफर दिया। इसके अलावा डायचे बैंक, मास्टरकार्ड, बार्कलेज, जेडएस, बीएनवाई और नोमुरा जैसी कंपनियों ने भी कई छात्रों को नौकरी के अवसर दिए। खास बात यह है कि इस बार कंपनियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है, पिछले सत्र में जहां कंपनियों की संख्या 219 थी, वहीं सत्र 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 271 पर पहुंच गई।
छात्रों, रिक्रूटर्स और एलुमनाई का बनाया डेटाबेस
कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई के अनुसार विश्वविद्यालय ने प्लेसमेंट को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इनमें छात्रों, रिक्रूटर्स और एलुमनाई का एक केंद्रीय डेटाबेस तैयार किया गया। इसके अलावा स्किल डेवलपमेंट के लिए फ्रेमवर्क बनाया है। साथ ही डेटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिदम को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोग्राम शुरू किए गए हैं, ताकि छात्रों को हाई पैकेज वाली कंपनियों में अवसर मिल सकें।
स्पेशलाइजेशन के अनुसार प्लेसमेंट
इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी
- सर्विस आधारित – 34.2 प्रतिशत
- कोर – 28.2 प्रतिशत
- एनालिटिक्स कंसल्टिंग – 22.6 प्रतिशत
- प्रोडक्ट बेस्ड – 15 प्रतिशत
मैनेजमेंट
- सेल्स और मार्केटिंग – 30 प्रतिशत
- फाइनेंस और बैंकिंग – 28 प्रतिशत
- कंसल्टिंग – 22 प्रतिशत
- बिजनेस एनालिटिक्स – 18 प्रतिशत
Source link
#डएवव #इदर #क #एमटक #सटडट #क #एकस #न #दय #लख #रपय #क #पकज #यनवरसट #न #जर #क #पलसमट #रपरट

Post Comment