
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
#DelhiDun #Expressway #दललदहरदन #एकसपरसव #पर #ऑनलइन #मप #द #सकत #ह #धख #यह #सवधन #स #कर #सफर
{“_id”:”69e992c7b1de5ccaae09ee56″,”slug”:”online-maps-on-the-delhi-dehradun-expressway-can-be-misleading-2026-04-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Delhi-Dun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ऑनलाइन मैप दे सकता है धोखा; यहां सावधानी से करें सफर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे
– फोटो : अमर उजाला
यदि आप दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सफर कर रहे हैं तो सावधान रहिए। एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां फर्राटा जरूर भर रही हैं, लेकिन ऑनलाइन मैप पर पूरा रूट अब तक अपडेट नहीं हुआ है। इससे यात्रियों में असमंजस की स्थिति है।
मैप पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की 344-जी के नाम से लोकेशन तो दिख रही, पर इंटरचेंज, पेट्रोल पंप और रेस्ट एरिया की सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। ऑनलाइन मैप के सहारे रिपोर्टर ने बुधवार को जड़ौदा पांडा से गागलहेड़ी तक 40 किमी का सफर किया।
इसमें सामने आया कि ख्यावड़ी, बड़गांव इंटरचेंज और बडूली रेस्ट एरिया की लोकेशन ऑनलाइन मैप पर नहीं मिली। केवल लाखनौर इंटरचेंज और उससे पहले टोल बूथ पर 105 रुपये टोल टैक्स जरूर दर्शाया जा रहा है। रेस्ट एरिया की लोकेशन मैप पर न मिलने को लेकर वाहन चालक पुराने रास्तों पर चाय नाश्ता करने को लेकर भटकते दिखाई दिए।
#DelhiDun #Expressway #दललदहरदन #एकसपरसव #पर #ऑनलइन #मप #द #सकत #ह #धख #यह #सवधन #स #कर #सफर
Post Comment