क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक बदमाश को रिमांड पर लिया है। उससे बिल्डर विवेक दम्मानी और प्रॉपर्टी ब्रोकर चेतनसिंह पंवार, कुंवरसिं …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक बदमाश को रिमांड पर लिया है। उससे बिल्डर विवेक दम्मानी और प्रॉपर्टी ब्रोकर चेतनसिंह पंवार, कुंवरसिंह भूरिया की रेकी और हमले की साजिश का शक है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। रेसकोर्स रोड निवासी विवेक पुत्र गोवर्धनदास दम्मानी को 14 अप्रैल को हैरी बॉक्सर ने कॉल कर धमकाया था। विदेशी नंबरों से आए कॉल पर विवेक से 5 करोड़ रुपयों की मांग की गई थी। विवेक वाइब्रेंट के नाम से बिल्डरशिप करता है। हैरी ने ऑफिस के नंबर पर कॉल लगाया था। महिला कर्मचारी पूर्वी ने उससे बात की और विवेक को गोली मारने की धमकी दी। उसके बेटे विवान की लोकेशन भी बताई।
खरगोन जेल से रिमांड पर लिया गया राजपाल सिंह
मामले में बुधवार को पुलिस ने आरोपित राजपालसिंह चंद्रावत को रिमांड पर ले लिया। राजपाल खरगोन जेल में बंद था। डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के मुताबिक भीलगांव निवासी कॉटन कारोबारी दिलीपसिंह राठौर को लॉरेंस गैंग ने 10 करोड़ रुपयों के लिए धमकाया था। रुपये न देने पर दिलीप के घर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस का दावा है कि फायरिंग में राजपाल का ही हाथ रहा है। उसने स्थानीय बदमाशों को सुपारी दी थी।
तिहाड़ जेल में लॉरेंस से मुलाकात और एमपी में गैंग का विस्तार
सूत्रों के अनुसार राजपालसिंह ने लॉरेंस से सीधा संपर्क स्वीकारा है। उसकी कुछ साल पूर्व लॉरेंस से तिहाड़ जेल में मुलाकात हुई थी। वह उससे बात भी कर चुका है। इसके बाद उसने मध्यप्रदेश में गैंग बना ली। राजपाल के इशारे पर ही हैरी बॉक्सर ने कॉटन व्यापारी दिलीपसिंह राठौर से 10 करोड़ रुपयों की मांग की। रुपयों से इनकार करने पर राजपालसिंह ने अमित बड़गोलिया (उज्जैन), लोकेंद्र पंवार (उज्जैन), सचिन पाटीदार (धार) के माध्यम से रेकी करवाई और देवास के शूटर से फायरिंग करवा दी।
सरेंडर का नाटक और बिल्डर दम्मानी की साजिश का संदेह
पुलिस द्वारा दबाव बनाने पर राजपालसिंह ने नागदा पुलिस के समक्ष नाटकीय ढंग से सरेंडर कर दिया। पुलिस के अनुसार राजपाल घटना में अहम व्यक्ति है। उस पर बिल्डर विवेक दम्मानी की रेकी करवाने और हमले की साजिश का शक है। दम्मानी से जुड़े प्रॉपर्टी ब्रोकर चेतनसिंह पंवार और कुंवरसिंह भूरिया को भी 10 करोड़ रुपयों के लिए धमकाया गया था। पुलिस इस संबंध में भी राजपाल से पूछताछ कर रही है।
Source link
#लरस #बशनई #गग #क #एमप #नटवरक #धवसत #तहड #म #बन #थ #यजन #करइम #बरच #क #गरफत #म #मसटरमइड #रजपल



Post Comment