नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट वैश्विक बााजर से लेकर घरेलू वायदा बाजार में तक देखने को मिली है।
कॉमेक्स पर सोना वायदा 23 डॉलर टूटकर 61 डॉलर घटकर 4696 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 347 सेंट घटकर 74.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इधर, भारतीय बाजारों में निवेशकों की मुनाफावसूली की बिकवाली बढ़ने पर दोनों धातुओं की कीमतों में कमजोर देखने को मिली है।
इंदौर में सोना केडबरी 1000 रुपये टूटकर 153000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 5000 रुपये घटकर 241000 रुपये प्रति किलो रह गई। वैवाहिक सीजन की वजह से बाजार में सोने के गहनों में छुटपुट ग्राहकी बनी हुई है।
वहीं चांदी में कारोबार सुस्त है। भौतिक बाज़ार की बात करें तो, स्विट्ज़रलैंड से सोने का निर्यात 30 प्रतिशत तक बढ़ा है। इसमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी ब्रिटेन और चीन को होने वाली ज़्यादा खेप थी। वहीं, भारत में घरेलू मांग कमज़ोर होने और आयात से जुड़ी बाधाओं के कारण आपूर्ति में भारी गिरावट आई।
अक्षय तृतीया से पहले, ऊँची कीमतों के कारण भारत में सोने की मांग सुस्त रही, जबकि चीन में प्रीमियम (अतिरिक्त कीमत) लगभग स्थिर बना रहा।
केंद्रीय बैंकों की गतिविधियों से सोने को लगातार ढाँचागत सहारा मिलता रहा। चीन ने मार्च में अपने भंडार में 160,000 औंस सोना और जोड़ा, जो लगातार 17वाँ महीना था जब उसने सोने की खरीदारी की। वैश्विक स्तर पर, केंद्रीय बैंक सोने के शुद्ध खरीदार बने रहे, हालाँकि तुर्की जैसे कुछ देशों ने अपने भंडार में कटौती की।
इस बीच, भारत के रत्न और आभूषणों का निर्यात पाँच साल के सबसे निचले स्तर पर पहुँच गया, जो टैरिफ (शुल्क) के दबाव के बीच अमेरिका से कमज़ोर मांग को दर्शाता है।
कामेक्स वायदा पर सोना 4696 डॉलर तक जाने के बाद ऊपर में 4753 डॉलर और नीचे में 4684 डॉलर प्रति औंस और चांदी 74.50 डॉलर तक जाने के बाद ऊपर में 78.34 डॉलर और नीचे में 74.22 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव– सोना केडबरी रवा नकद में 153000, सोना आरटीजीएस में 150300 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 137600 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) बोला गया।
बुधवार को सोना 154000 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 241000, चांदी आरटीजीएस 248500 चांदी टंच 241500 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2600 रु. प्रति नग बिका। बुधवार को चांदी 246000 रु. पर बंद हुई थी।
Source link
#सरफ #बजर #चद #और #सन #रपय #टट #मनफवसल #क #असर



Post Comment