आलीराजपुर में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई व भाजपा नेता इंदर सिंह चौहान ने जिला पंचायत सीईओ प्रिया काग को जान से मारने की धमकी दी और उनका रास्ता रोका। प्रिया की शिकायत पर पुलिस ने इंदर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर मंत्री नागर सिंह चौहान का कहना है कि वे अपने भाई से बात नहीं करते हैं। कानून अपना काम करने के लिए स्वतंत्र है।
इंदर की पत्नी आलीराजपुर में जनपद अध्यक्ष है। इंदर ने जनपद पंचायत कार्यालय में बैठी प्रिया काग के सामने कन्या विवाह योजना के कुछ आवेदन निरस्त करने को लेकर नाराजगी जताई। प्रिया ने नियमों का हवाला देते हुए आवेदन निरस्त होने की बात कही।
‘तेरे दांत तोड़ दूंगा और यहीं जिंदा गाड़ दूंगा’
इस पर इंदर नाराज हो गए और सीईओ की तरफ मारने दौड़े और धमकी देते हुए कहा कि तेरे दांत तोड़ दूंगा और यहीं जिंदा गाड़ दूंगा। यहां सब मेरी मर्जी से होगा। इंदर के ये तेवर देख प्रिया कार्यालय से जाने लगीं तो उन्होंने उनका रास्ता भी रोका।
इंदर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया
बाद में कार्यालय में मौजूद अन्य पदाधिकारी भी बीच-बचाव के लिए आए और मामला शांत किया। इस घटना के बाद प्रिया थाने पहुंचीं और इंदर चौहान के खिलाफ बीएनएस की धारा 132, 224, 221, 351(2) के तहत केस दर्ज कराया। प्रिया ने उच्च अधिकारियों से भी इस मामले में शिकायत की है। केस दर्ज होने के बाद इंदर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। बाद में इंदर की जमानत भी हो गई। इंदर का विवादों से पुराना नाता है। पहले भी वे खाद वितरण को लेकर एक कर्मचारी से मारपीट कर चुके हैं।
Source link
#Indore #News #आलरजपर #जल #पचयत #सईओ #क #सथ #मतर #क #भई #न #क #बदसलक #कस #दरज



Post Comment