भोपाल में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग; हाइड्रोलिक प्रेशर फेल होने से मुंबई उड़ान रद
भोपाल में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग; हाइड्रोलिक प्रेशर फेल होने से मुंबई उड़ान रद
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की उड़ान में अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद मुंबई से आए यात्री उतर गए, लेकिन भोपाल से मुंबई जाने के लिए विमान टेकऑफ नहीं कर सका। इसके चलते उड़ान को निरस्त कर दिया गया। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं मिलने से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार उड़ान संख्या एआई-633 में मुंबई से टेकऑफ से पहले ही तकनीकी गड़बड़ी थी, जिसके कारण विमान करीब सवा दो घंटे की देरी से रवाना हुआ। टेकऑफ के कुछ समय बाद ही विमान के हाइड्रोलिक प्रेशर सिस्टम में खराबी महसूस हुई। इसके बाद चालक दल ने भोपाल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचना दी।
तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी
एटीसी ने तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी की और दोपहर करीब 3:30 बजे विमान को राजा भोज एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। विमान में 166 यात्री सवार थे। इमरजेंसी लैंडिंग की खबर से यात्रियों में घबराहट फैल गई थी, हालांकि लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित रही।
विशेषज्ञों के अनुसार एयरबस विमान में हाइड्रोलिक प्रेशर सिस्टम अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसमें खराबी आने पर लैंडिंग गियर खोलने और ब्रेकिंग सिस्टम पर असर पड़ सकता है, जिससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है।
विमान अनफिट घोषित, उड़ान रद
भोपाल से मुंबई जाने वाली यही उड़ान एआई-634 के रूप में संचालित होती है, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते विमान को अनफिट घोषित कर दिया गया और उड़ान रद्द कर दी गई। एयर इंडिया ने उड़ान निरस्त करने की घोषणा भी देर से की, जिससे यात्रियों में आक्रोश बढ़ गया।
भोपाल से मुंबई होते हुए कनेक्टिंग फ्लाइट से कोच्चि जा रहे यात्री आनंद शर्मा ने एयर इंडिया प्रबंधन के रवैए पर नाराजगी जताई। कुछ महिला यात्रियों ने नारेबाजी भी की।
यात्रियों को नहीं मिली समय पर सुविधा
यात्रियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी देर से की गई, जिससे कई यात्री नाराज होकर रिफंड लेकर लौट गए। कुछ बच्चों ने भी एयरलाइन के व्यवहार पर हैरानी जताई।
प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग
“विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिली थी। हमने प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग कराई। बचाव दल की मौजूदगी में विमान सुरक्षित उतरा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भोपाल से मुंबई जाने वाली उड़ान को निरस्त किया गया।”
– रामजी अवस्थी, एयरपोर्ट डायरेक्टर
यह भी पढ़ें- एम्स भोपाल में पार्किंग का झंझट खत्म, 400 वाहनों के लिए नया परिसर तैयार; जल्द होगा उद्घाटन
Source link
#भपल #म #एयर #इडय #वमन #क #इमरजस #लडग #हइडरलक #परशर #फल #हन #स #मबई #उडन #रद
Previous post
Deadspin | Texas A&M adds Loyola Marymount F Jalen Shelley
Loyola Marymount transfer forward Jalen Shelley has committed to Texas A&M, he told On3 on Sunday.
Shelley, who is from Little Elm, Texas, is coming off his weekend visit to College Station.
He averaged 13.7 points, 6.6 rebounds and 2.7 assists and shot 45.7% from the field in 25 games (all starts) last season.
Shelley played his freshman season at USC and averaged 2.0 points and 1.4 rebounds in 22 games (one start) in 2024-25.
–Field Level Media
#Deadspin #Texas #adds #Loyola #Marymount #Jalen #Shelley
Next post
जिस घर में कटना था जन्मदिन का केक, वहां से उठी दो भाइयों की अर्थी, नदी में डूबने से मौत; गांव में पसरा मातम
Post Comment