इंदौर के गरीब नवाज चौराहे पर कार सवार दंपती को डंडा तानकर रुपये मांगने वाले सिरफिरे मंगल शर्मा पर एरोड्रम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। …और पढ़ें
HighLights
- नागदा निवासी अंकित सैनी पत्नी और बेटी के साथ रिश्तेदार को कार्ड देने इंदौर आए थे
- आरोपी मंगल शर्मा ने कार टकराने का आरोप लगाकर डंडा ताना और रुपयों की मांग की
- पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी घर पर नहीं रुकता, श्मशान में ही सो जाता है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गरीब नवाज चौराहा पर कार सवार दंपती को धमका कर रुपये मांगने वाले सिरफिरे पर एरोड्रम पुलिस ने कायमी कर ली है। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी पर घर से गायब मिला। सूचना मिली की आरोपी श्मशान में भी सोता है। पुलिस पहुंची पर वहां से भी गायब हो गया।
नागदा निवासी अंकित सैनी पत्नी संध्या के साथ रिश्तेदार को शादी के कार्ड देने आए थे। उनके साथ दो वर्षीय बेटी भी थी। आरोपित मंगल शर्मा ने उनकी कार रोक कर लट्ट ताना और रुपयों की मांग की। वीडियो वायरल होने पर रविवार शाम पुलिस ने अंकित के साले हर्ष सैनी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अवैध वसूली का केस दर्ज कर लिया।
एसआई विकास शर्मा के अनुसार आरोपी कार टकराने का आरोप लगाकर रुपयों की मांग कर रहा था। जानकारी मिली कि आरोपित घर पर भी रुकता नहीं है। कभी श्मशान तो कभी शराब दुकानों के आगे ही सो जाता है। पुलिस ने कईं बार दबिश दी पर वह गायब हो गया।
यह भी पढ़ें : इंदौर में गाड़ी को टक्कर लगने का आरोप लगाकर वसूली करने वाला गिरोह सक्रिय, वीडियो हुआ वायरल
इधर, कार में सट्टा लगा रहे थे भोपाल के युवक, पांच सटोरिए गिरफ्तार
लसूड़िया पुलिस ने आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले पांच सटोरियों को पकड़ा। आरोपितों से मोबाइल, आईडी, सट्टा संबंधित एप, कार और हिसाब मिला है। एसीपी पराग सैनी के अनुसार आरोपितों को निपानिया स्थित डी-मार्ट के समीप गुलमोहर कॉलोनी से पकड़ा है। आरोपित कार (डीएल 14सीडी 8027) में बैठकर सट्टा लगा रहे थे।
दबिश देकर आरोपित मोहम्मद सिकंदर उर्फ शनि निवासी सहारा स्टेट न्यू मल्हार भोजपुर रोड भोपाल, मोहम्मद सुल्तान निवासी सहारा स्टेट भोजपुर रोड भोपाल, करण बलौदी निवासी रेलवे कालोनी निषादपुर भोपाल, अनुराग ग्वेल निवासी अवधपुरी कालोनी भोपाल और अपूर्व यादव निवासी जसराज होम्स हरिकृष्ण विहार कालोनी निपानिया को गिरफ्तार किया।
टीआई तारेश सोनी के अनुसार ऑनलाइन सट्टा प्लेटफार्म ड्रीम एक्सचेंज से आरोपित आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे। इधर चंदन नगर थाना क्षेत्र में चंदूवाला रोड पर शनिवार रात क्रिकेट मैच के दौरान विवाद हो गया। फरहान पर आरोपित ने चाकू से हमला कर दिया। फरहान की शिकायत पर सोहेल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Source link
#शमशन #म #सत #थ #इदर #म #कर #सवर #परवर #क #धमकन #वल #अब #भ #पलस #क #पकड #स #बहर



Post Comment