इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर होली अभियान की तर्ज पर अब आइसक्रीम पार्लर, जूस सेंटर, आरओ प्लांट, बर्फ और कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्रियों की विशेष जां …और पढ़ें
HighLights
- बर्फ बनाने में इस्तेमाल हो रहे पानी की गुणवत्ता जांची जाएगी
- जूस में मिलाए जाने वाले रंग-फ्लेवर और केमिकल की भी होगी जांच
- अस्वच्छता या मिलावट पर तत्काल सीलिंग और एफआईआर होगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। होली पर्व के दौरान चलाए गए सुरक्षित होली अभियान की तर्ज पर अब जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए खाद्य एवं पेय पदार्थों की विशेष जांच शुरू की जा रही है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आइसक्रीम, ज्यूस और अन्य मौसमी खाद्य पदार्थों के विक्रय स्थलों की निगरानी और जांच की जाएगी। इसमें आरओ प्लांट, बर्फ, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली फैक्ट्रियों की भी जांच की जाएगी।
जूस, आइसक्रीम, बर्फ की गुणवत्ता, केमिकल के उपयोग और पेयजल की शुद्धता की जांच कर आमजन को सुरक्षित खान-पान उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। जिला प्रशासन ने गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि अब मौसमी खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
बर्फ बनाने के लिए उपयोग किए जा रहे पानी की जांच
आइसक्रीम पार्लर, जूस सेंटर और ठंडे पेय पदार्थों के विक्रय स्थलों पर लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बर्फ के निर्माण में उपयोग किए जा रहे पानी की गुणवत्ता की जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी अशुद्ध या दूषित पानी का इस्तेमाल न हो। इसके साथ ही जूस और अन्य पेय पदार्थों में मिलाए जाने वाले रंग, फ्लेवर या अन्य केमिकल की भी जांच की जाएगी।
मिलावट मिलने पर संस्थान होगा सील
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी प्रतिष्ठान में गंदगी, अस्वच्छता या मिलावट पाई जाती है, तो तत्काल सीलिंग और एफआइआर जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में दूषित पेयजल और खाद्य पदार्थों से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
1131 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
एक दिसंबर 2025 से अब तक जिले में 545 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया है। इसमें 1131 खाद्य नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इनमें दूध एवं दुग्ध उत्पादों के 222 नमूने शामिल हैं। इस दौरान 15 से अधिक बड़ी कार्रवाई की गई, हजारों किलोग्राम और लीटर संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त की गई तथा कई प्रतिष्ठानों को बंद कराया गया।
Source link
#इदर #म #गरम #क #लकर #परशसन #अलरट #आइसकरम #परलर #जस #सटर #सहत #आरओ #पलट #बरफ #और #कलड #डरक #फकटरय #क #भ #हग #जच



Post Comment