नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। वैश्विक केंद्रीय बैंकों की बैठकों से पहले सोने-चांदी में निवेशकों की रुझान कम देखने को मिला जिससे अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में कमजोर देखने को मिली।
मंगलवार को कामेक्स पर सोना वायदा 91 डालर घटकर 4614 डालर प्रति औंस और चांदी चौरसा 218 सेंट घटकर 73.38 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। इंदौर में सोना केडबरी 1000 रुपये टूटकर 152000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 3500 रुपये घटकर 239500 रुपये प्रति किलो रह गई।
घटे दामों पर भी बाजार में ग्राहकी जैसी होना चाहिए वैसी नहीं है। ज्वेलर्स का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार मजबूती ने यह चिंता बढ़ा दी।
इससे बुलियन सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त सीमित हो सकती है। बाजार के प्रतिभागी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिलने वाले नीतिगत संकेतों के साथ-साथ भू-राजनीतिक घटनाक्रमों, विशेष रूप से मध्य पूर्व में चल रहे तनाव पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। कूटनीतिक प्रयासों में सीमित प्रगति दिखने के बाद तनाव कम होने की उम्मीदें कमजोर पड़ गईं, जिससे अनिश्चितता और बढ़ गई।
कामेक्स वायदा पर सोना 4614 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4700 डालर और नीचे में 4604 डालर प्रति औंस और चांदी 73.38 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 76.14 डालर और नीचे में 72.66 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
Source link
#इदर #सरफ #बजर #सन #और #चद #रपय #ससत



Post Comment