‘भाई की आत्मा भटकती रहेगी…’, सोनम की जमानत पर छलका राजा के भाई का दर्द, अब हाईकोर्ट जाएगा परिवार
‘भाई की आत्मा भटकती रहेगी…’, सोनम की जमानत पर छलका राजा के भाई का दर्द, अब हाईकोर्ट जाएगा परिवार
कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि गिरफ्तारी के कारण बताने वाला फार्म सही तरीके से नहीं भरा था। कई जगह अलग-अलग धाराएं लिखी गई थीं। ट्रायल में भी पुलिस द …और पढ़ें
Publish Date: Tue, 28 Apr 2026 10:30:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Apr 2026 10:30:23 PM (IST)
कमजोर कड़ियों ने दिलाई सोनम को जमानत। (फाइल फोटो)
HighLights
1. शिलांग पुलिस की कमजोर कड़ियों ने दिलाई सोनम को जमानत
2. राजा रघुवंशी हत्याकांड में 10 माह बाद जेल से बाहर आई पत्नी
3. सोनम के पिता लेने पहुंचे शिलांग, होटल वाले से दिलवाई जमानत
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मास्टर माइंड सोनम रघुवंशी शिलांग पुलिस की कमजोर विवेचना के कारण 10 माह में ही जेल से बाहर आ गई। इसके पहले साक्ष्य मिटाने के दो आरोपित कोर्ट से बरी हो चुके हैं। कोर्ट ने शिलांग पुलिस की विवेचना पर सवाल उठाए हैं।
पुलिस ने चालान में धाराएं अलग-अलग लिख दी थीं। गिरफ्तारी की प्रक्रिया का पालन नहीं किया और ट्रायल में भी देरी कर दी। सहकार नगर (कैट रोड) निवासी राजा की उसकी पत्नी सोनम ने ही हत्या की साजिश की थी। सोमवार को कोर्ट ने सोनम की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।
कोर्ट की सख्त टिप्पणी और पुलिस की खामियां
कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि गिरफ्तारी के कारण बताने वाला फार्म सही तरीके से नहीं भरा था। कई जगह अलग-अलग धाराएं लिखी गई थीं। ट्रायल में भी पुलिस द्वारा देरी कर दी गई है। मंगलवार को सोनम के पिता देवी सिंह खुद शिलांग पहुंचे और जमानत भर दी।
जानकारी के मुताबिक देवी सिंह ने स्थानीय होटल संचालक की भी जमानत पेश की है। शाम को सोनम जेल से रिहा हुई और देवी सिंह उसको लेकर रवाना हो गया। उससे मीडियाकर्मियों ने सवाल किए पर कुछ नहीं कहा।
पीड़ित परिवार में आक्रोश और न्याय पर सवाल
सोनम की जमानत से राजा का परिवार आहत है। राजा की मां उमा देवी ने कहा न्याय अधूरा है। कानून होता है यह तो अभी तक सुना ही था मगर अब देख लिया है। राजा के भाई विपिन ने सिस्टम की नाकामी बताई है। उसने कहा जब तक न्याय नहीं मिल जाता मेरे भाई राजा की आत्मा भटकती रहेगी।
विपिन के अनुसार बलवीर उर्फ बल्ला रघुवंशी और लोकेंद्रसिंह तोमर की जमानत के समय उनसे पूछा गया था। हमने कहा था कि निर्दोष की जमानत देने पर कोई आपत्ति नहीं है। सोनम की जमानत के वक्त उनसे पूछा नहीं गया है। अब मैं इसके विरुद्ध हाईकोर्ट जाऊंगा। आरोपित राज कुशवाह की जमानत अर्जी लगा दी गई है।
साक्ष्य मिटाने वाले दो आरोपित हो चुके हैं बरी
शिलांग पुलिस ने लोकेंद्रसिंह तोमर, सिलोम जेम्स और बलवीर को भी गिरफ्तार किया था। तीनों पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। कोर्ट ने दो महीने पूर्व बलवीर और लोकेंद्र को बरी कर दिया। उनके खिलाफ सबूत नहीं मिले थे। इससे ही केस कमजोर नजर आने लगा था।
सोनम ने षड्यंत्र रचा, राज ने दिया अंजाम
• राज कुशवाह: सोनम का प्रेमी। इसने ही हत्याकांड को अंजाम तक पहुंचाया। दोस्तों को शिलांग पहुंचाया। पिस्टल, रुपयों और मोबाइल की व्यवस्था की।
• विशाल चौहान: राज कुशवाह का खास दोस्त। राजा पर हमला करने में भूमिका। इंदौर आने पर राज और सोनम को सेफ हाउस तक पहुंचाने में मददगार।
• आकाश राजपूत: विशाल के साथ शिलांग पहुंचा था। सेल्फी पॉइंट पर राजा को मारने में शामिल था।
• आनंद कुर्मी: विशाल व अन्य के साथ घटना स्थल पर गया था। हत्या कर शव ठिकाने लगाने में शामिल था।
यह भी पढ़ें- राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम को मिली जमानत, 10 महीने बाद जेल से होगी रिहाई, पुलिस चूक का मिला लाभ
भाई गोविंद का बयान- आज भी करता हूं नफरत
सोनम की जमानत पर उसके भाई गोविंद का बयान भी आया है। जमानत से अनजान गोविंद ने कहा कि मुझे केस की कोई जानकारी नहीं है। पिता के शिलांग जाने पर भी वह अनजान नजर आया। उसने कहा कि मैं कल भी सोनम से नफरत करता था और आज भी करता हूं। उसने कहा कि कोर्ट ने उसे जमानत दी है। अभी वह बरी नहीं हुई है। बरी होने पर मैं उसका स्वागत करूंगा। फिलहाल सोनम शिलांग में ही रुकी है।
Source link
#भई #क #आतम #भटकत #रहग.. #सनम #क #जमनत #पर #छलक #रज #क #भई #क #दरद #अब #हईकरट #जएग #परवर
Previous post
Deadspin | Alex Fitzpatrick officially accepts PGA Tour membership
Alex Fitzpatrick officially accepted PGA Tour membership following his emotional victory alongside his brother, Matt, in last week’s Zurich Classic of New Orleans.
His decision hardly is a surprise, given he said as much following the win, which their parents were on hand to witness.
“I am, indeed, yeah, yeah. I signed as quick as I could. I’m still shaking, and yeah, it was crazy,” the 27-year-old Englishman said during a media interaction at TPC Louisiana on Sunday.
The win was the first on the PGA Tour in his 11th career start for Fitzpatrick, who is now exempt through the 2028 season and is eligible to compete in this week’s Cadillac Championship, the fifth of eight Signature Events this season. The DP World Tour player also qualified for the remaining three — the Truist Championship, the Memorial Tournament and the Travelers Championship — as well as the 2026 PGA Championship and the 2027 The Players Championship.
Fitzpatrick turned professional in 2022 after his collegiate career at Wake Forest.
–Field Level Media
#Deadspin #Alex #Fitzpatrick #officially #accepts #PGA #Tour #membership
Next post
PBKS vs RR IPL 2026: Rajasthan Royals hands Punjab Kings its first defeat of the season
Runs flowed when Punjab Kings took on Rajasthan Royals in an IPL 2026 game at the PCA New Cricket Stadium in Mullanpur on Tuesday.
In the end, Royals triumphed by six wickets to hand PBKS its first defeat of the season.
Heading into the game, RR needed a victory after slipping to fourth in the points table following a five-wicket loss to Sunrisers Hyderabad. PBKS, on the other hand, entered the fixture unbeaten, back off a record-breaking run chase of 265 against Delhi Capitals.
After being inserted, PBKS rode on fifties from Prabhsimran Singh and Marcus Stoinis to post 222 for four. The latter was at his big-hitting best, scoring 66 runs from just 22 balls.
Royals began their reply strongly through opener Vaibhav Sooryavanshi, who scored a 16-ball 43. Yashasvi Jaiswal maintained the momentum with a fifty, before Donovan Fereira and Shubam Dubey joined hands to finish off the game.
Published on Apr 28, 2026
#PBKS #IPL #Rajasthan #Royals #hands #Punjab #Kings #defeat #season
Post Comment