सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच बिजली सस्ती, स्मार्ट मीटर वालों को ही मिल रही छूट
सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच बिजली सस्ती, स्मार्ट मीटर वालों को ही मिल रही छूट
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। स्मार्ट मीटर लगवा चुके उपभोक्ताओं को व्यस्त घंटों को छोड़कर दिन में जलाई जा रही बिजली के खर्च पर छूट मिल रही है। स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए लोगों के बीच जारी शंका और हिचक के बीच बिजली कंपनी ने यह घोषणा की है।
साथ ही में बीते महीने यानी मार्च में ऐसे उपभोक्ताओं को मिली छूट का आंकड़ा भी जारी कर दिया है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मार्च में स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को शासन की योजना के अलावा अलग से करीब 13.50 करोड़ रुपये की अतिरिक्त छूट दी है।
13 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके
एनर्जी चार्ज में यह छूट दी जा रही है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत आने वाले इंदौर और उज्जैन संभाग के अलग-अलग जिलों में 13 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें पांच लाख 42 हजार से ज्यादा उपभोक्ता इंदौर के हैं।
बिजली कंपनी के चीफ इंजीनियर आरके जैन के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच जो भी बिजली का उपयोग होगा उसमें छूट देने का नियम लागू कर दिया गया है। इस दौरान उपयोग की जाने वाली बिजली के एनर्जी चार्ज पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाती है। मोटा आकलन किया जाए तो प्रति यूनिट उपभोक्ता को करीब एक रुपये 25 पैसे बिजली सस्ती मिल रही है।
गर्म मौसम में बढ़ेगा यह आंकड़ा
फरवरी में स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को दिन के समय खर्च की गई बिजली पर करीब चार करोड़ रुपये की छूट मिली थी। मार्च में आंकड़ा 13.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बिजली कंपनी के अनुसार जैसे-जैसे मौसम गर्म हो रहा है बिजली की दिन में खपत बढ़ रही है और कंपनी की ओर से दी जाने वाली छूट का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। मई और जून मध्य तक भी यह दौर जारी रहेगा।
बिजली खपत का आंकड़ा आटोमैटिक रूप से भेजता है
कार्यपालन यंत्री प्रेम पालीवाल के अनुसार छूट सभी उपभोक्ताओं पर लागू होती है लेकिन बिना स्मार्ट मीटर के दिन के तय घंटों में होने वाली बिजली खपत को रिकॉर्ड नहीं किया जा सकता। दरअसल, स्मार्ट मीटर हर घंटे बिजली कंपनी के कंट्रोल रूम के सर्वर में बिजली खपत का आंकड़ा आटोमैटिक रूप से भेजता है।
ऐसे में दिन के तय घंटे जब छूट दी जाना है उसकी गणना संभव है। जबकि सामान्य पुरानी पीढ़ी के बिजली मीटर में प्रति घंटे की रीडिंग नहीं होती। ऐसे में सिर्फ स्मार्ट मीटर लगाने वालों को ही यह छूट मिल पा रही है।
12 लाख मीटरों का परीक्षण
बिजली कंपनी के अनुसार स्मार्ट मीटरों के परीक्षण के बाद ही उन्हें लगाया जा रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान इंदौर व उज्जैन में एनएबीएल दर्जे की लैब के साथ ही अन्य 12 लैब में कुल मिलाकर 12 लाख सोलह हजार मीटरों का परीक्षण किया गया है।
परीक्षण के उपरांत ही शत-प्रतिशत मीटर स्थापित किए जाने से उपभोक्ता संतुष्टि में बढ़ोतरी एवं शिकायतों में कमी की स्थिति निर्मित हो रही है।
यह भी पढ़ें- एमपी 16 जिलों को बड़ी राहत, घर बैठे होगा उच्चदाब बिजली कनेक्शन का पूरा प्रोसेस, दफ्तर के चक्कर से मिलेगी मुक्ति
इन स्थानों पर मीटर टेस्टिंग लैब संचालित हो रही
पोलोग्राउंड इंदौर में नेशनल एक्रेडिएशनल बोर्ड फार टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज से मान्यता प्राप्त लैब हैं। उज्जैन में क्षेत्रीय मीटर परीक्षण लैब अत्याधुनिक स्तर की हैं। इसके साथ ही देवास, धार, खंडवा, बड़व़ाह, बुरहानपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, बड़वानी, नीमच, शाजापुर इत्यादि स्थानों पर मीटर टेस्टिंग लैब संचालित हो रही हैं।
Source link
#सबह #स #शम #बज #क #बच #बजल #ससत #समरट #मटर #वल #क #ह #मल #रह #छट
Previous post
Deadspin | Justin Rose debuting clubs from F1’s McLaren at Cadillac Championship
Justin Rose raised some eyebrows with the announcement that he will debut new McLaren Golf clubs at this week’s Cadillac Championship in Miami.
It’s part of the Formula One racing team’s launch into the golf space and coincides with this week’s Miami Grand Prix on Sunday.
On the surface it looks like a big gamble by the 45-year-old Rose, who became the second-oldest player to reach No. 3 in the Official World Golf Ranking following his win at Torrey Pines earlier this year. Now No. 5 following a two-week break after a tie for third at the Masters, Rose is making the switch ahead of a stretch that includes two signature events and the PGA Championship.
Rose said he has been working with the McLaren Golf engineering team from the outset for “a lot longer than a year,” and has conducted extensive testing with the clubs.
“Clubs are feeling great. Obviously a lot of my own preferences have gone into the irons that I’m playing,” the Englishman said on Tuesday. “I’m excited to finally get them in the bag and sort of just enjoy them now for the rest of the season.”
Rose added that he has been playing without a club manufacturer deal and that he has been trying out different equipment without playing what he would deem the “perfect” set of clubs for him. He also made a club switch in 2019, so he also learned from that process.
“I’m actually looking at what can be better. I’m looking to mitigate risk,” Rose said. “I’m looking at some of the performance data that I’m getting on the range and places like that and out performing what I have. So that’s the exciting part for me.
“Obviously there’s going to be a refinement process. You can test all you want, you got to get the clubs in play, and there’s going to be little mini situations out there, different lies, all sorts of things, just getting comfortable. But in the long-term, no, I don’t see there being an issue at all.”
Rose sees McLaren focusing on a “high end” section of the golf landscape rather than trying to become a mass producer of clubs. He has also become good friends with F1 team principal Zak Brown and reigning world champion Lando Norris, with the McLaren Testing Center about 20 minutes from his home.
“They’re both very keen golfers,” Rose said. “I think there’s a little bit of a get together tomorrow night. So which is kind of before their week gets serious, before our week gets serious. But, yeah, those guys are probably as excited about the launch as I am.”
–Field Level Media
#Deadspin #Justin #Rose #debuting #clubs #F1s #McLaren #Cadillac #Championship
Next post
Skinimalism Is The Skincare Reset We Needed In 2026
Post Comment