Raja Murder Case: दामाद की हत्या पर पिता ने कहा था-हमारे लिए सोनम मर चुकी, अब उन्होंने कराई जमानत

Raja Murder Case: दामाद की हत्या पर पिता ने कहा था-हमारे लिए सोनम मर चुकी, अब उन्होंने कराई जमानत

राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में 11 महीने से शिलांग की जेल में बंद सोनम रघुवंशी मंगलवार देर शाम रिहा हो चुकी है। वह अपने पिता के साथ वहां पर है।जब सोनम का नाम राजा रघुवंशी की हत्या में सामने आया था, तब उनके पिता देवी सिंह रघुवंशी ने कहा था कि हमारे लिए सोनम मर चुकी है। उन्होंने ही शिलांग जाकर सोनम रघुवंशी की  पचास हजार रुपये के मुचलके पर जमानत कराई, और वह उनके साथ है, जबकि सोनम का भाई गोविंद इंदौर में ही है।अब राजा रघुवंशी का परिवार जमानत खारिज कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाने की तैयारी कर रहा है।

दो बार पहले जमानत आवेदन खारिज हो चुका

सोनम रघुवंशी ने दो बार पहले भी शिलांग कोर्ट में जमानत आवेदन दिया था, जो खारिज हो गया। लेकिन तब विपिन के वकील ने आपत्ति दर्ज कराई थी और कहा था कि इस केस में ट्रायल शुरू हो चुका है और सोनम को यदि जमानत दी जाती है तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकती है। इसके बावजूद कोर्ट ने बाद में सशर्त जमानत दे दी।

शिलांग पुलिस ने सोनम को हत्या में शामिल होने और षड़यंत्र करने का आरोपी माना, लेकिन गिरफ्तारी के समय गलत धारा लगाने और ट्रायल में गवाहों के बयानों में देरी के आधार पर उसे जमानत मिल गई।

सोनम को हमले का मास्टरमाइंड माना

सोनम को हमले का मास्टरमाइंड इसलिए माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने झरने से पहले सीढ़ियों पर चढ़ते समय आरोपियों से बैठक की। उन्हें पंद्रह हजार रुपये दिए गए। इसके बाद बंद पार्किंग यार्ड में सोनम के आदेश पर तीनों युवकों ने राजा पर वार किए। राजा को खाई में फेंकने में सोनम ने मदद की। इसके पहले शरीर से चेन, अंगूठी और ब्रेसलेट भी निकलवाए गए। हत्या के बाद आरोपी 11 किलोमीटर आगे सोनम से मिले थे।

सोनम का प्रेमी राज भले ही आरोपियों के साथ शिलांग नहीं गया, लेकिन साजिश में वह शामिल था। सोनम और राजा की शादी के पहले ही राज ने हत्या की प्लानिंग की थी। उसने सबसे पहले अपने दोस्त विशाल को तैयार किया। फिर दूसरे दोनों आरोपी राजी हुए। सोनम से मिल रही लोकेशन राज ने हत्यारों को भेजी। हत्या के बाद हत्यारों से बैठक की। सोनम इंदौर आई तो उसे भी रोकने के इंतजाम किए गए और फ्लैट किराए पर लिया।

राजा की मां ने कहा – सोनम ने क्यों की मेरे बेटे की हत्या

राजा रघुवंशी की मां उमा ने कहा कि सोनम को जमानत मिल गई। यह पुलिस की लापरवाही से हुआ है। उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। मेरे राजा का क्या कसूर था कि उसने उसे मार दिया। सोनम यदि इंदौर आएगी तो यह बात उससे पूछूंगी।

Source link
#Raja #Murder #Case #दमद #क #हतय #पर #पत #न #कह #थहमर #लए #सनम #मर #चक #अब #उनहन #करई #जमनत

Previous post

Arjun Tendulkar, Siddhant Addhatrao cleared to play in T20 Mumbai League

Wicketkeeper-batter Siddhant Addhatrao and all-rounder Arjun Tendulkar have been cleared to enter the auction pool for the T20 Mumbai League, despite representing Pondicherry and Goa, respectively, in the recently concluded domestic season.

“This is to inform you that the Board of Control for Cricket in India has approved the participation of Mr. Arjun Tendulkar and Mr. Siddhant Addhatrao in the T20 Mumbai League – Season 4,” stated a communication from the Mumbai Cricket Association to franchise operators, accessed by Sportstar.

“Accordingly, both the above-mentioned players shall be included in the Auction Pool.”

Addhatrao, who made his Ranji Trophy debut in the 2024-25 season, turned out for Pondicherry last year, while Tendulkar has been representing Goa in domestic cricket over the past few seasons.

As per MCA rules, a local player returning after featuring as a guest for another association is required to undergo a mandatory one-year cooling-off period. However, MCA secretary Unmesh Khanvilkar clarified that the clause would not apply in this case.

“Since they have not participated in the T20 league organised by the association of their respective teams, the BCCI has allowed them to participate in the T20 Mumbai League,” Khanvilkar told Sportstar on Wednesday.

Addhatrao confirmed that he has submitted the required No-Objection Certificate.

“I just want to enjoy Mumbai cricket, be it First-Class, T20 Mumbai or maidan cricket.”

Meanwhile, Tulshidas Shetye said that Tendulkar has not yet sought an NOC, with the Goa Cricket Association yet to finalise its guest players for the upcoming season.

Tendulkar is currently part of the Lucknow Super Giants squad in IPL 2026.

Published on Apr 29, 2026

#Arjun #Tendulkar #Siddhant #Addhatrao #cleared #play #T20 #Mumbai #League

Next post

Giorgio Armani Group Charts Steady Course in 2025 Amid Leadership Transition and Strategic Investments

Post Comment