जनगणना 2027 : एक मई से होगी मकानों की गणना, इंदौर में छह हजार कर्मचारी जुटाएंगे जानकारी
जनगणना 2027 : एक मई से होगी मकानों की गणना, इंदौर में छह हजार कर्मचारी जुटाएंगे जानकारी
जनगणना 2027 के पहले चरण में इंदौर जिले में 1 मई से मकानों की गणना शुरू होगी। …और पढ़ें
Publish Date: Thu, 30 Apr 2026 07:25:16 AM (IST)Updated Date: Thu, 30 Apr 2026 07:27:57 AM (IST)
शहरी क्षेत्र में 3861 ब्लाक बनाकर 7.15 लाख से अधिक निर्माणों को शामिल किया गया है। – प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
1. इंदौर जिले में प्रगणक घर-घर जाकर विस्तृत जानकारी लेंगे
2. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को संतुलित रूप से कवर किया गया
3. दूसरे चरण आबादी की गणना 1 से 28 फरवरी 2027 तक
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जनगणना 2027 को लेकर इंदौर जिले में तैयारियां पूरी हो चुकी है। पहले चरण में एक मई से मकानों की गणना का कार्य प्रारंभ होगा। ऑनलाइन होने वाली गणना के लिए छह हजार प्रगणक और बारह सौ से अधिक सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया है।मकानों की गणना के लिए जिले में 5931 ब्लाक बनाए गए है।वहीं इंदौर जिले को 41 क्षेत्रों में बांटा गया है।
जनगणना के लिए जिले में मार्च माह में मकानों की नंबरिंग का कार्य किया गया था, नंबरिग के आधार जिले में 5931 ब्लाक बनाए गए। इन ब्लाकों में प्रत्येक में औसतन 180 से 200 मकानों को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों को संतुलित रूप से कवर किया गया है।
30 मई तक मकानों की गणना का काम होगा
ग्रामीण क्षेत्रों में 2070 ब्लाक बनाए गए हैं, जहां करीब 3.90 लाख निर्माण चिह्नित किए गए, जबकि शहरी क्षेत्र में 3861 ब्लाक बनाकर 7.15 लाख से अधिक निर्माणों को शामिल किया गया है। पहले चरण के तहत एक से 30 मई तक मकानों की गणना (हाउस लिस्टिंग) का कार्य किया जाएगा।
इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर 34 ऑनलाइन सवालों के जरिए विस्तृत जानकारी एकत्र करेंगे। इसके बाद फरवरी 2027 में आबादी की वास्तविक गणना की जाएगी। आबादी की गणना का कार्य 1 से 28 फरवरी तक होगी।
यह भी पढ़ें : देश के 1.4 अरब लोगों की कैसे होगी गिनती? जानिए भारत की मेगा जनगणना का पूरा प्लान
Source link
#जनगणन #एक #मई #स #हग #मकन #क #गणन #इदर #म #छह #हजर #करमचर #जटएग #जनकर
Previous post
Deadspin | Rangers OF Brandon Nimmo exits vs. Yankees with hamstring tightness
Texas Rangers right fielder Brandon Nimmo exited Wednesday’s game against the visiting New York Yankees due to right hamstring tightness
Nimmo appeared to sustain the injury when going from second to third on a groundout by Joc Pederson after reaching base earlier in the fifth inning on a single off first baseman Ben Rice’s glove. He was replaced as a pinch runner by Sam Haggerty, who entered the game as the left fielder while Alejandro Osuna moved over to right field.
Nimmo was injured shortly after Josh Jung’s two-run single gave the Rangers a 2-0 lead.
Acquired from the New York Mets in a November trade for Marcus Semien, Nimmo entered the day hitting .287 with four homers and 12 RBIs in his first 30 games for the Rangers.
After being frequently injured early in his career with the Mets, Nimmo missed a combined 40 games over the last four seasons. In his final season for the Mets, Nimmo set career highs with 25 homers and 92 RBIs in a career-best 155 games.
–Field Level Media
#Deadspin #Rangers #Brandon #Nimmo #exits #Yankees #hamstring #tightness
Next post
इंदौर संभाग में 15 साल पुरानी 207 बसें सड़कों से हटीं, कैंसल किए गए परमिट
Post Comment