नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ यातायात विभाग ने सख्त कार्रवाई की। इस दौरान वाहन चालकों ने कई बहाने बनाने की कोशिश भी की, लेकिन वे कार्रव …और पढ़ें
HighLights
- वाहन चालकों ने कार्रवाई से बचने के बनाएं कई तरह के बहाने
- नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई
- वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बच्चों के साथ निकली तो हेलमेट पहनना ही भूल गई, अगली बार याद से पहनूंगी, हेलमेट पहनने से चक्कर आते हैं, उल्टी जैसा लगता है, बाल झड़ते है, सिर दर्द होता है, आसपास दिखाई नहीं देता है दुर्घटनां डर बनता है, इस बार छोड़ दो कल से जरूर लगाऊंगा, गाड़ी की डिक्की में ही रखा है बस निकालकर पहन लेती हूं, अंकल कालेज के लिए देरी हो रही थी जल्दी में निकल गई, रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती है, मोबाइल पर बात कर रहा था जल्दी में घर से निकल गई…सहित कई अन्य तरह के बहाने चालानी कार्रवाई से बचने के लिए गुरुवार को दोपहिया वाहन चालकों ने पलासिया चौराहे पर हेलमेट के विशेष अभियान के दौरान बनाए।
विशेष अभियान के तहत लगातार वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। अभियान 10 मई तक चलाया जाएगा। यातायात पुलिस के एडिशनल डीसीपी संतोष कौल के अनुसार जांच के दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
Source link
#इदर #म #एक #ह #दन #म #वहन #चलत #मबइल #पर #बत #करन #वल #चलक #क #लइसस #नरसत



Post Comment