इंदौर में बाइक चुरा कर वृद्धा से चेन लूटी, सिकलीगर सहित तीन गिरफ्तार

इंदौर में बाइक चुरा कर वृद्धा से चेन लूटी, सिकलीगर सहित तीन गिरफ्तार

द्वारकापुरी पुलिस ने चोरी और लूट करने वाली गैंग के तीन आरोपितों को पकड़ा है। मुख्य आरोपित आकाश नगर का रोशन सिकलीगर है। यह दो नाबालिगों के साथ मिलकर वा …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 02 May 2026 08:33:35 AM (IST)Updated Date: Sat, 02 May 2026 08:33:35 AM (IST)

इंदौर में अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

1. बाइक सवार तीन बदमाशों ने 65 वर्षीय वृद्धा से सोने की चेन झपट ली थी
2. मुख्य बदमाश दो नाबालिगों के साथ मिलकर वारदात करता था
3. इस वारदात के पूर्व ही बदमाश ने बाइक चुराई थी

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। द्वारकापुरी पुलिस ने चोरी और लूट करने वाली गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ा है। मुख्य आरोपित आकाश नगर का रोशन सिकलीगर है। दो नाबालिगों के साथ वारदात करता था। गुरुवार रात ही उसने वृद्धा से सोने की चेन लूटी थी। लूटने के पहले एक बाइक चुराई थी।

पुलिस के अनुसार अंकल गली में पंजाब बैकरी के समीप वारदात हुई थी। बाइक सवार तीन बदमाशों ने 65 वर्षीय रीटा सलूजा से सोने की चेन झपट ली थी। रीटा दो अन्य महिला के साथ खड़ी हुई थी। बाइक पर तीन बदमाश आए और रैकी कर ली। एक बदमाश नीचे उतरा और झपट्टा मारकर रीटा की चेन लूट ली।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित रोशन पुत्र चिरागसिंह सिकलीगर निवासी आकाश नगर को गिरफ्तार कर लिया। रोशन शातिर अपराधी है। उसका भाई गुलशन भी देशभर में वारदात करता है। पुलिस ने आरोपित के नाबालिग साथियों को भी पकड़ा है। तीनोंं से बाइक(एमपी 09एनई 2156) बरामद की है। पूछताछ में बताया बाइक गुरुशंकर नगर से चुराई थी। डीसीपी जोन-4 आनंद कलादगी के अनुसार रोशन ने पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया और जख्मी हो गया। दोपहर को पुलिस उसको घटना स्थल पर भी लेकर गई। लड़खड़ाते चल रहा रोशन लोगों से माफी मांग रहा था।

Source link
#इदर #म #बइक #चर #कर #वदध #स #चन #लट #सकलगर #सहत #तन #गरफतर

Previous post

CSK vs MI IPL 2026: Jasprit Bumrah’s record against Chennai Super Kings

MI’s Jasprit Bumrah has had a season to forget so far. The pace spearhead has taken only two wickets from eight matches at a disastrous average of 132.00- that average is the worst for any bowler who has bowled 25 plus overs this season.

And on Sunday, the misfiring Bumrah goes up against one of his lesser favourite opponents in the IPL- Chennai Super Kings.

The 32-year-old has an average record by his high standards against CSK, having taken only 15 wickets from 17 matches at an average of 33.20 and an economy rate of 7.58.

Bumrah had a decent outing with the ball when the two sides met at the Wankhede just over a week ago, returning with figures of 1/31 from his four overs in a match where CSK scored over 200.

At the Chepauk, Bumrah has played only two matches so far, but has a slightly better record, having taken two wickets at an average of 20.50 and an economy rate of 5.85.

As MI’s playoff chances hang by a thread, the pacer will need to rediscover his best form for his side’s fortunes starting with the match against CSK tonight.

Published on May 02, 2026

#CSK #IPL #Jasprit #Bumrahs #record #Chennai #Super #Kings

Next post

गर्मी से मिलेगी राहत: मई में औसत से कम रहेगा तापमान, अगले दो दिनों में बारिश की संभावना

Post Comment