इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में बाणेश्वर कुंड के पास स्थित भगवान बाणेश्वर के मंदिर के साथ बाणेश्वर लोक बनाए जाने की योजना तैयार की जा रही है। शुक्रवार को …और पढ़ें
HighLights
- मंत्री विजयवर्गीय और महापौर ने किया भूमिपूजन, 15 करोड़ की लागत्
- इस प्रोेजेक्ट का विकास दो चरणों में होगा
- प्राचीन बाणेश्वर कुंड को पुराने स्वरूप में विकसित किया जाएगा
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर इंदौर में बाणेश्वर लोक बनेगा। शुक्रवार को नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव व पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने इसका भूमिपूजन कर निर्माण की शुरुआत की।
15 करोड़ की लागत से बनने वाले इस प्रोेजेक्ट का विकास दो चरणों में होगा प्राचीन बाणेश्वर कुंड को पुराने स्वरूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ प्रवेश द्वार, विशाल शिव प्रतिमा के साथ प्रवचन हाल, यज्ञ शाला, वाटिका और साधुओं के ठहरने का विश्राम स्थल भी बनेगा। मंत्री ने कहा कि सिंहस्थ 2028 से पहले इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। उज्जैन जाने वाले श्रृद्धालु इंदौर के बाणेश्वर लोक होते हुए जाएंगे।
बाणेश्वर लोक का निर्माण इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र के बाणेश्वर कुंड वाले हिस्से में किया जा रहा है। यह क्षेत्र मंत्री विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र में शामिल है। भूमिपूजन के अवसर पर महापौर भार्गव ने कहा कि विजयवर्गीय ने महापौर रहते शहर का पितृदोष दूर करने के लिए पितृ पर्वत का विकास कर नया तीर्थ विकसित किया। अब उन्होंने मंत्री बनने के बाद बाणेश्वर लोक का संकल्प लिया है।
पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि आइडीए इस प्रोजेक्ट को ड्रीम प्रोजेक्ट की तरह तैयार कर रहा है। जैसे उज्जैन में महाकाल लोक के बाद पर्यटन बढ़ा और आर्थिक कायापलट हुआ वैसे ही इंदौर के लिए बाणेश्वर लोक आर्थिक वृद्धि देने वाला प्रोजेक्ट बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट के साथ क्षेत्र में युवाओं को धर्म से जोड़ने और नशे के खिलाफ मुहीम चलाने के लिए भी एकजुट किया जाएगा।
नदियों की तरह, स्त्री भी चट्टानों से टकराती है
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि कुछ लोग महादेव को दूध चढ़ाने पर सवाल उठाते हैं लेकिन जितना दूध हम भोलेनाथ को अर्पित करेंगे उससे ज्यादा गाय के थन में आ जाता है। नदियां हमारी माता हैं क्योंकि वे चट्टानों से टकराकर हमें जल देती है वैसे ही माता-बहनें भी तकलीफों का सामना कर घर परिवार को विपदा से बचाती हैं, इसीलिए हम उन्हें देवी का दर्जा देते हैं।
Source link
#इदर #म #महकल #लक #क #तरज #पर #बनग #बणशवर #लक #सहसथ #स #पहल #नरमण #पर #करन #क #लकषय



Post Comment