छिंदवाड़ा में शनिवार को अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं और हल्की बारिश के बीच जुन्नारदेव क्षेत्र के ग्राम टाटरवाड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, टाटरवाड़ा निवासी 40 वर्षीय राधा मोहवे (पति हेमराज मोहवे) घर के पास किसी काम से बाहर गई थीं। इसी दौरान वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिलेभर में आंधी-तूफान से नुकसान इधर जिले के अन्य हिस्सों में भी आंधी-तूफान का असर देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण कई दुकानों के बाहर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कई घरों की छतों पर लगे सोलर पैनल गिरकर टूट गए। अचानक मौसम बदलने से लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।
Source link
#छदवड #म #आकशय #बजल #गरन #स #महल #क #मत #टटरवड #म #हदस #जलभर #म #आधबरश #स #नकसन #अगल #कछ #दन #ऐस #ह #मसम #Chhindwara #News



Post Comment