अस्पताल में मेडिकल के दौरान डाॅक्टर ने दुष्कर्म के प्रयास होने के संबंध में जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपित …और पढ़ें
HighLights
- मेडिकल के दौरान डाॅक्टर ने दुष्कर्म के प्रयास होने के संबंध में जानकारी दी
- बताया जा रहा है कि आरोपित गांव का ही निवासी 11 साल का बालक है।
- घटना के संबंध में न तो बालिका स्पष्ट रूप से बता रही ना ही स्वजन बोल रहे।
नईदुनिया न्यूज, बागली-बेहरी। बागली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामपुरा गांव में सात साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की है जिसमें पुलिस को शनिवार को जानकारी मिली।
अस्पताल में मेडिकल के दौरान डाॅक्टर ने दुष्कर्म के प्रयास होने के संबंध में जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपित गांव का ही निवासी 11 साल का बालक है।
एसडीओपी संजय सिंह बैस ने बताया घटना के संबंध में न तो बालिका कुछ स्पष्ट रूप से बता रही है ना ही स्वजन को पता है।
गिरने से चोट लगने संबंधी बात भी बताई जा रही थी लेकिन डाॅक्टर की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। गायनोलाजिस्ट से भी जांच करवाकर उनकी रिपोर्ट प्राप्त की जाएगी। टीआई मनोज सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
Source link
#क #दवस #म #सल #क #बचच #स #सल #क #लडक #न #कय #दषकरम #कस #दरज



Post Comment