पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत नरकंकाल मिला है। ‘बंधा हार झिरियन’ के पास मिले कंकाल के शरीर के हिस्से अलग-अलग जगहों पर बिखरे हुए पाए गए, जिससे जंगली जानवरों की ओर से शव को नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर देवेंद्रनगर थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर मृतक का शरीर पूरी तरह कंकाल में बदल चुका था और हड्डियां इधर-उधर बिखरी हुई थीं। यह मंजर काफी भयावह था। डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी है मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष प्रतीत हो रही है। जंगली जानवरों की ओर से शव को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिए जाने के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मौके से केवल कपड़े और जूते बरामद हुए हैं। कंकाल काफी पुराना बताया जा रहा है यह कंकाल काफी पुराना बताया जा रहा है। पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान करना है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के गांवों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके।
Source link
#पनन #क #दवदरनगर #जगल #म #मल #नरककल #परन #शव #क #जनवर #न #कय #कषतवकषत #FSL #और #डग #सकवयड #स #जच #जर #Panna #News



Post Comment