गर्मी की छुट्टियों में इंदौर-मुंबई रुट की ट्रेनों में बढ़ रहे यात्रियों के दबाव को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुंबई सेंट्रल और इंदौर स्टेशनों के बीच विशेष किराये पर एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09079/09080 मुंबई सेंट्रल–इंदौर एसी सुपरफास्ट स्पेशल दोनों दिशाओं में 17-17 फेरे से चलेगी।
ट्रेन संख्या 09079 मुंबई सेंट्रल इंदौर स्पेशल हर रविवार और मंगलवार को रात 11.20 बजे मुंबई सेंट्रल से इंदौर के लिए रवाना होगी और अगले दिन दोपहर एक बजे इंदौर पहुंचेगी। यह ट्रेन 3 मई से 29 जून तक चलेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के दाहोद, रतलाम, उज्जैन पर ठहराव होगा। इसी तरह यह ट्रेन संख्या 09080 हर सोमवार और बुधवार को शाम पांच बजे इंदौर से जाएगी और अगले दिन सुबह सात बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
जाते समय भी इस ट्रेन का ठहराव उज्जैन, रतलाम और दाहोद में होगा। इससे इन शहरों के यात्रियों को भी इस ट्रेन का लाभ होगा। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से यात्रा की मांग को ध्यान में रखते हुए मुंबई सेंट्रल और इंदौर स्टेशनों के बीच विशेष किराये पर एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 09079/09080 मुंबई सेंट्रल–इंदौर एसी सुपरफास्ट स्पेशल दोनों दिशाओं में 17-17 फेरे चलेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम एवं उज्जैन स्टेशनों पर ठहरेगी। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि बोरीवली, सूरत और वड़ोदरा में भी ट्रेन रुकेगी। इंदौर से व्यापार के सिलसिले में काफी यात्री सूरत जाते हैं। उन्हें भी इस ट्रेन के शुरू होने का फायदा मिलेगा। यह ट्रेन एसी-3 टियर कोच होगी। इसकी कोच संख्या 20 और प्रत्येक कोच में लगभग 64 सीटें होंगी।
Source link
#Indore #आज #स #चलग #इदरमबई #क #बच #सपशल #सपर #फसट #टरन #सपतह #म #द #दन #सचलन



Post Comment