नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। ग्लोबल टेंशन के बीच भी सोने की कीमतों में अपेक्षित तेजी की स्थिति नहीं बन पा रही है। आमतौर पर जब दुनिया में अनिश्चिरतता बढ़ती है तो सोना सुरक्षित निवेश विक्ल्प के रूप में उभरता है लेकिन इस बार ट्रेंड कुछ अगल ही नजर आ रहा है।
सोने-चांदी की कीमतों में सुस्ती के पीछे कई फैक्टर्स काम कर रहे है। एक तरफ ग्लोबल स्तर पर ब्याज दरों का माहौल और डालर की मजबूती सोने-चांदी पर दबाव डाल रही है। दूसरी तरफ निवेशकों का रुख अन्य एसेट क्लास की ओर भी बढ़ रहा है।
इसके अलावा जिलोपालिटिकल टेंशन के बावजूद बाजार में स्थिरता के संकेत भी देखने को मिल रहे है जिससे सोने में पारंपरिक तेजी सीमित रही। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में दोनों की कीमतीं धातुओं में गिरावट दर्ज की गई।
कॉमेक्स पर सोना वायदा 84 डॉलर घटकर 4531 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 299 सेंट घटकर 72.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोना-चांदी के दाम फिर टूट गए। इंदौर में सोना केडबरी 1200 रुपये घटकर 151600 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 3000 रुपये टूटकर 242000 रुपये प्रति किलो रह गई। घटे दामों पर भी व्यापार बेहद सुस्त है।
ज्वेलर्स का कहना है कि सोने की कीमतों की दिशा कई ग्लोबल फैक्टर्स पर निर्भर करती है। इसमें ब्याज दरों का ट्रेंड, डालर की चाल और निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता अहम भूमिका निभाती है।
आने वाले समय में सोने की कीमतें इन ग्लोबल संकतों के आधार पर ही दिशा तय करेंगी। फिलहाल बाजार में कंसोलिडेशन का ट्रेंड देखने को मिल रहा है जहां बड़े मूव के लिए नए ट्रिगर्स का इंतजार है।
कॉमेक्स वायदा- सोना वायदा 4531 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4636 डालर और नीचे में 4529 डालर प्रति औंस और चांदी 72.35 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 75.96 डॉलर और नीचे में 72.19 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव– सोना केडबरी रवा नकद में 150400, सोना आरटीजीएस में 146500 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 134100 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है।
शनिवार को सोना 151600 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 242000, चांदी आरटीजीएस 244500 चांदी टंच 242500 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2575 रु. प्रति नग बिका। शनिवार को चांदी 245000 रु. पर बंद हुई थी।
Source link
#सरफ #बजर #भरजनतक #तनव #क #बच #सन #और #चद #रपय #घट



Post Comment