घटना के पहले दोनों का आपस में विवाद हुआ था। पत्नी विदेश में बच्चों के पास जाना चाहती थी। लेकिन कारोबारी जाने के लिए मना कर रहे थे। …और पढ़ें
HighLights
- पत्नी विदेश में बच्चों के पास चले जाना चाहती थी।
- लेकिन कारोबारी वहां जाने के लिए मना कर रहे थे।
- विवाद के बाद दोनों अलग-अलग कमरे में चले गए।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में हार्डवेयर कारोबारी ने पत्नी से विवाद के बाद रविवार रात में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कारोबारी का एक बेटा और एक बेटी है, दोनों यूएसए में रहते हैं। पत्नी सोमवार को इनके पास जाने वाली थी। पुलिस के मुताबिक शांति निकेतन में रहने वाले सुधीर पुत्र राजमल पाटनी(62) ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है।
मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। बेटा और बेटी के आने के बाद मंगलवार को इनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। घर में कारोबारी, पत्नी और बुजुर्ग माता-पिता रहते थे। घटना के समय माता-पिता तल मंजिल पर थे। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि घटना के पहले दोनों का आपस में विवाद हुआ था। पत्नी विदेश में बच्चों के पास जाना चाहती थी। लेकिन कारोबारी जाने के लिए मना कर रहे थे। विवाद के बाद दोनों अलग-अलग कमरें में चले गए। इसके बाद खुद को गोली मार ली। दोनों कमरे दूर-दूर थे। थोड़ी देर बाद पत्नी कमरे में पहुंची तो सुधीर पड़े हुए थे और उनके सिर से खून बह रहा था।
लंबे समय से पत्नी जाना चाह रही थी विदेश
पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि सोमवार दोपहर की फ्लाइट से पत्नी बच्चों के पास विदेश जाने वाली थी। लंबे समय से बच्चों के पास विदेश जाने की योजना बना रही थी, लेकिन कारोबारी मना कर रहे थे।
Source link
#इदर #म #हरडवयर #करबर #न #पतन #स #ववद #क #बद #खद #क #मर #गल #मत



Post Comment