मंदिर में चौकीदार और सफाईकर्मी भी थे, लेकिन इन्हें भनक तक नहीं लगी। चोरी के पहले रैकी भी की गई थी, कुछ दिन पहले भी अन्य जैन मंदिरों में इसी तरह से चोर …और पढ़ें
HighLights
- मंदिर में चौकीदार और सफाईकर्मी भी थे, लेकिन भनक नहीं लगी।
- चोरी के पहले रैकी भी की गई थी, कुछ दिन पहले चोरी हुई थी।
- अन्य जैन मंदिरों में इसी तरह से चोरी की घटना सामने आई थी।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित दिगंबर जैन मंदिर से रविवार देर रात चांदी की मूर्तियां सहित अन्य लाखों का सामान नकाबपोश बदमाश चुरा ले गए। पुलिस के मुताबिक बदमाश रात 2.18 बजे मंदिर में घुसे और 42 मिनट तक मंदिर में रहने के बाद तीन बजे वहां से भाग निकले।
मंदिर के अशोक जैन ने बताया कि छह चांदी की प्रतिमा, तीन अष्टधातु, 30 कलश सहित अन्य चांदी के बर्तन चोरी हुए हैं। हमें घटना की सूचना सुबह मिली, इसके बाद समाजजन एकत्रित हुए। समाज के लिए यह दुखद घटना है। नकाबपोश बदमाश की घटना सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं।
मंदिर में चौकीदार और सफाईकर्मी भी थे, लेकिन इन्हें भनक तक नहीं लगी। चोरी के पहले रैकी भी की गई थी, कुछ दिन पहले भी अन्य जैन मंदिरों में इसी तरह से चोरी की घटना सामने आई थी। मंदिर में चोरी करते दिख रहे चोरों का हुलिया भी उनसे मिलता दिख रहा है।
थाने से 600 मीटर दूर है मंदिर
- रोजाना की तरह रात में 10.30 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं।
- सुबह जब पट खोले गए तो गर्भगृह से मूर्तियां गायब मिलीं।
- कैमरे में नजर आ रहा है कि तीन आरोपित बाइक से आते हैं।
- इनमें से एक दीवार कूदकर अंदर घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
- सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
- समाजजनों ने बताया कि जिस मंदिर में चोरी हुई, वह थाने से 600 मीटर दूर है।
- दो माह पहले एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित जैन मंदिर में चोरी हुई थी। आरोपित अब तक फरार है।
Source link
#इदर #म #दगबर #जन #मदर #म #चर #चद #क #मरतय #सहत #अनय #समन #ल #गए #बदमश



Post Comment