शहर में तेज रफ्तार का कहर एक मजदूर की जान ले गया। सिकंदर कंपू क्षेत्र में रविवार रात पेड़ के नीचे बैठे एक मजदूर को कार ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर ने करीब 24 घंटे तक जिंदगी के लिए संघर्ष किया, लेकिन सोमवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दिनभर की मजदूरी के बाद कर रहा था आराम जनकगंज के निम्बाजी की खो निवासी 40 वर्षीय शाकिर खान (पुत्र जमील खान) पेशे से मजदूर था। रविवार को दिनभर काम करने के बाद वह रात करीब 10 बजे सिकंदर कंपू पुरानी कलारी के पास एक पेड़ के नीचे बैठकर आराम कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग जुटे तो चालक कार छोड़कर फरार हो गया। 24 घंटे तक चला जिंदगी से संघर्ष घायल शाकिर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वह रविवार रात से जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा। सोमवार रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद पुलिस ने मामले में धाराएं बढ़ा दी हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। CCTV फुटेज के आधार पर तलाश घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है। कुछ फुटेज मिले हैं, लेकिन स्पष्ट पहचान के लिए और फुटेज खंगाले जा रहे हैं। माधौगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश तेज कर दी है। माधौगंज थाना प्रभारी दिव्या तिवारी ने बताया – कार को कब्जे में ले लिया गया है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link
#पड #क #नच #बठ #मजदर #क #कर #न #कचल #कम #खतम #कर #आरम #करन #बठ #थ #घट #जदग #क #लए #लड़ #फर #तड़ #दम #Gwalior #News
Previous post



Post Comment