उसके घरेलू बाजार में सोने पर मिलने वाला प्रीमियम बढ़कर 16–20 डॉलर प्रति औंस तक पहुँच गया। इस बीच, भारत में कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये के कमजोर होन …और पढ़ें
HighLights
- बाजारों में वैवाहिक सीजन के बावजूद ग्राहकी का सपोर्ट नहीं मिला है।
- मंगलवार को सोना केडबरी मामूली 150500 रुपये प्रति दस ग्राम रही।
- चांदी सोमवार के बंद भाव 242000 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रही।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। मध्य पूर्व में लगातार भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद बुलियन वायदा मार्केट पर दबाव बना हु्आ है। होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते जोखिमों और लगातार चल रहे संघर्ष के कारण ऊर्जा की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे वैश्विक मुद्रास्फीति की चिंताएं और गहरी हो गई हैं।
इससे यह उम्मीद मजबूत हुई है कि प्रमुख केंद्रीय बैंक लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरें बनाए रख सकती हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट पर निवेशकों की डिमांड कमजोर देखी जा रही है।
मंगलवार को कामेक्स पर सोना वायदा 14 डालर सुधरकर 4545 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 111 सेंट सुधरकर 73.46 सेंट प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इधर, भारतीय बाजारों में वैवाहिक सीजन के बावजूद ग्राहकी का सपोर्ट नहीं मिल रहा है जिससे मंगलवार को सोना केडबरी मामूली सुधरकर 150500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी सोमवार के बंद भाव 242000 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रही।
ज्वेलर्स का कहना है कि मिलिड ईस्ट में संघर्ष की शुरुआत के बाद से सोने की कीमतें लगभग 13 प्रतिशत तक नीचे बनी हुई हैं। इससे यह दर्शाता है कि मौद्रिक सख्ती की उम्मीदें ’सुरक्षित निवेश’ की मांग पर भारी पड़ रही हैं। बुनियादी तौर पर, सोने की वैश्विक मांग में मजबूती देखने को मिली है। 2026 की पहली तिमाही में यह साल-दर-साल 2 फीसदी बढ़कर 1,230.9 मीट्रिक टन हो गई।
केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद में भी 3 फीसदी की वृद्धि हुई, और उनके लगातार सोने जमा करने से बाजार की दीर्घकालिक धारणा को मजबूती मिली। निवेश की मांग के मामले में चीन सबसे आगे रहा, जहाँ बार और सिक्कों की खरीद में 67 फीसदी की वृद्धि हुई है।
वहीं, उसके घरेलू बाजार में सोने पर मिलने वाला प्रीमियम बढ़कर 16–20 डॉलर प्रति औंस तक पहुँच गया। इस बीच, भारत में कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये के कमजोर होने के कारण सोने की मांग सुस्त रही। वैश्विक स्तर पर आभूषणों की मांग में आई 23 फीसदी की भारी गिरावट यह दर्शाती है कि ऊँची कीमतों के कारण उपभोक्ताओं का उत्साह कमजोर बना हुआ है।
कॉमेक्स वायदा- सोना वायदा 4545 डॉलर तक जाने के बाद ऊपर में 4560 डॉलर और नीचे में 4513 डॉलर प्रति औंस और चांदी 73.46 डॉलर तक जाने के बाद ऊपर में 73.80 डॉलर और नीचे में 72.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
- सोना केडबरी रवा नकद में 150500, सोना आरटीजीएस में 147000 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 134750 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है।
- सोमवार को सोना 150400 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 242000, चांदी आरटीजीएस 244500 चांदी टंच 242500 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2600 रु. प्रति नग बिका। सोमवार को चांदी 242000 रु. पर बंद हुई थी।
Source link
#मधय #परव #तनव #क #बच #मदरसफत #क #चत #सनचद #क #मग #घट



Post Comment