लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या करने वाले कारोबारी सुधीर पाटनी का बेटा और बेटी विदेश से इंदौर पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने पूछा तो कहा- पापा को ज …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या करने वाले कारोबारी सुधीर पाटनी का बेटा और बेटी विदेश से इंदौर पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने पूछा तो कहा- पापा को जल्दी गुस्सा आ जाता था। कोई उनकी बात नहीं मानता तो गुस्सा हो जाते थे। एसीपी पराग सैनी के मुताबिक हार्डवेयर कारोबारी सुधीर पाटनी (62) ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के वक्त उनकी पत्नी मौजूद थी।
अमेरिका जाने के विवाद में खोया आपा और चलीं गोलियां
दोनों में यूएस जाने को लेकर बहस हुई थी। बेटा और बेटी यूएस में ही रहते हैं। बेटी एक कार्यक्रम कर रही थी। सुधीर की पत्नी बेटी के पास जाने की जिद कर रही थीं जबकि सुधीर ने मना कर दिया था। मामूली बात पर बहस बढ़ गई और सुधीर ने पत्नी को डराने के लिए पिस्टल निकाली। रविवार रात करीब 11 बजे सुधीर ने चार राउंड फायर किए और खुद की कनपटी पर गोली मार ली।
Source link
#इदर #सधर #पटन #आतमहतय #ममल #वदश #स #लट #बचच #न #द #मखगन #बल #पप #क #जलद #गसस #आत #थ



Post Comment