500-500 रुपये के कुल 84 असली नोट (42 हजार रुपये) मिले। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बैग वहां कौन छोड़कर गया और इसका उद्देश्य क्या था। …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के पास सांवेर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उज्जैन-इंदौर रोड पर सड़क किनारे गड्डियों से भरे तीन लावारिस बैग मिले। पुलिस ने इन्हें खोलकर देखा तो 500-500 रुपये के असली नोटों के बीच इसी आकार के कागज लगाकर गड्डियां बनाई गई थीं। 500-500 रुपये के कुल 84 असली नोट (42 हजार रुपये) मिले। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बैग वहां कौन छोड़कर गया और इसका उद्देश्य क्या था। एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी के अनुसार, स्थानीय किसान विष्णु प्रसाद ने डायल-112 पर उनके खेत के पास तीन बैग लावारिस पड़े होने की सूचना दी थी।

असली नोटों के बीच कागजों की चालाकी
असली नोटों के बीच लगाए गए कागजों के किनारों पर भी नोटों जैसी रंगीन प्रिंटिंग की गई थी, जिससे देखने में पूरी गड्डी असली नोटों की प्रतीत हो रही थी। पुलिस के अनुसार, जिस स्थान पर बैग मिले वहां आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। बैग जिस तरीके से पैक किए गए थे, उससे साफ है कि उन्हें देखने वाले को पहली नजर में बड़ी नकदी होने का भ्रम हो।
क्या है वजह? ठगी या धोखाधड़ी की आशंका
पुलिस शुरुआती जांच में इसे केवल लावारिस बैग का मामला नहीं मान रही है। आशंका जताई जा रही है कि इन गड्डियों का उपयोग किसी ठगी या धोखाधड़ी के लिए किया जाना था। इस तरह की नकली गड्डियां अक्सर रुपये दोगुना करने, हवाला, अवैध सौदों या लोगों को लालच देकर ठगने में इस्तेमाल की जाती हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं यह किसी गिरोह द्वारा लोगों को झांसा देकर रकम ऐंठने की तैयारी तो नहीं थी।
यह भी पढ़ें- सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भोपाल जंक्शन पर 20 करोड़ की लागत से बनेगा तीसरा फुटओवर ब्रिज
Source link
#इदर #म #सडक #कनर #मल #गडडय #स #भर #तन #बग #द #असल #नट #क #बच #नकल #कगज



Post Comment