इंदौर में धार रोड स्थित मां इंटरप्राइजेस में गंदगी के बीच फर्श पर बिना लाइसेंस न्यूयार्क चौपाटी ब्रांड की आइसक्रीम बन रही थी। …और पढ़ें
HighLights
- बिना लाइसेंस गंदगी में बन रही थी आइसक्रीम
- केमिकल से पका रहे थे फल, सूजी-मैदा के नमूने लिए
- चाइनीज वोक को वेज-नॉनवेज एक साथ रखने पर नोटिस
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने छह और सात मई को शहर के विभिन्न खाद्य उत्पाद व व्यंजन बनाने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जांच व कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी धार रोड स्थित मां इंटरप्राइजेस पर पहुंचे तो वहां न्यूयार्क चौपाटी ब्रांड से आइसक्रीम व फ्रोजन डेजर्ट का भंडार मिला। परिसर में ही बिना अनुमति और वैध लाइसेंस के विष्णु सुतार कुल्फी का व आइसक्रीम का निर्माण कर रहे थे।
अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा का लाइसेंस मांगा तो संचालक ने एक पुराने पते का पंजीयन दिखाया, जो सिर्फ स्टोरेज के लिए था। गंदगी वाली परिस्थितियों में फर्श पर ही आइसक्रीम के सांचे रख निर्माण करने व अन्य अनियमितताओं के चलते अधिकारियों ने प्रकरण दर्ज कर व्यवसाय बंद करवा दिया। आठ नमूने जांच के लिए भी लिए गए।
साबूदाना खिचड़ी का सैंपल लिया
खाद्य सुरक्षा विभाग के अमले ने बियाबानी धार रोड स्थित पंकड आईस कैंडी के परिसर का भी निरीक्षण किया। यहां बनाई जा रही विभिन्न आईस कैंडी और फ्रोजन डेजर्ट के कुल पांच नमूने जांच के लिए जब्त किए गए। कलेक्टर हेल्पलाइन पर राधिका फरियाली व सैंडविच की शिकायत मिली थी। यहां से साबूदाना खिचड़ी का नमूना लेने के साथ संचालक गोपाल प्रजापत को साफ-सफाई और पेस्ट कंट्रोल का निर्देश दिया।
फलों को पकाने के लिए रसायनों का उपयोग
चाइनीज वोक से सास व पनीर के नमूने लिया। वेज व नॉनवेज का भंडार एक साथ ही मिला। इस पर नोटिस जारी किया। एक उपभोक्ता की शिकायत पर ब्लिंक कामर्स प्रालि विजय नगर से गंगवाल सूजी, मैदा का नमूना जांच के लिए लिया। खाद्य विभाग के अधिकारी पालदा स्थित क्वालिटी केला कोल्ड स्टोरेज पहुंचे तो वहां फलों को पकाने के लिए रसायनों का उपयोग होता मिला।
Source link
#इदर #म #गदग #क #बच #बन #रह #थ #आइसकरम #रसटरट #म #वनननवज #सथ #रख #मल #कमकल #स #पक #रह #थ #फरटस



Post Comment