×
रविवार भस्म आरती दर्शन:  रजत मुकुट, मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और पुष्प अर्पित कर बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार – Ujjain News

रविवार भस्म आरती दर्शन: रजत मुकुट, मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और पुष्प अर्पित कर बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार – Ujjain News

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। भगवान महाकाल का त्रिशूल, त्रिपुंड और डमरू के साथ भांग अर्पित कर श्रृंगार किया गया। हरिओम जल अर्पित कर कपूर आरती के बाद भगवान का श्रृंगार पूर्ण होने पर ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढंककर भस्म रमाई गई। भस्म अर्पित करने के बाद शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्पों की मालाएं अर्पित की गईं। भगवान महाकाल ने मोगरे और गुलाब के सुगंधित पुष्प धारण किए। फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित होने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।

Source link
#रववर #भसम #आरत #दरशन #रजत #मकट #मडमल #रदरकष #क #मल #और #पषप #अरपत #कर #बब #महकल #क #दवय #शरगर #Ujjain #News

Post Comment