नजीराबाद थाना क्षेत्र में झगड़ा (दापा) प्रथा की रकम को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद जमकर विवाद हो गया। …और पढ़ें
HighLights
- झगड़ा प्रथा की रकम को लेकर दो पक्ष भिड़े
- लाठी-डंडों से हमले में आठ लोग हुए घायल
- अपहरण और पाक्सो केस के बाद बढ़ा विवाद
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में झगड़ा (दापा) प्रथा की रकम को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा, मारपीट और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला
पुलिस के अनुसार इलाके की एक किशोरी पिछले वर्ष अक्टूबर में लापता हो गई थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने किशोरी को अरविंद नामक युवक के साथ बरामद किया था। मेडिकल और बयान के आधार पर युवक पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उस समय युवती बालिग होने से करीब तीन माह दूर थी।
युवती वर्तमान में गर्भवती है
करीब तीन माह पहले युवक जेल से रिहा हुआ। तब तक युवती बालिग हो चुकी थी और उसने अपने स्वजन का घर छोड़ युवक के साथ रहना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती वर्तमान में गर्भवती भी है।
इसी के बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा प्रथा के तहत रकम देने को लेकर विवाद शुरू हुआ। समाज की पंचायत में युवक पक्ष द्वारा युवती के परिवार को तय रकम दिए जाने की बात कही गई, लेकिन युवती पक्ष का आरोप है कि उन्हें पूरी राशि नहीं मिली।
Source link
#दप #परथ #क #रकम #पर #खन #सघरष #भपल #म #द #पकष #क #बच #चल #लठडड #महलओ #समत #घयल



Post Comment