पिपल्याहाना स्थित खाली मैदान में कार लेकर पहुंचे थे। गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर अमित से विवाद हो गया। वह बाणगंगा निवासी उत्तम ठाकुर के साथ आया था। …और पढ़ें
HighLights
- गोली मारने वाला अमित खजराना थाना क्षेत्र का सूचीबद्ध गुंडा है, उसका गुंडा सूची में नाम भी है
- आरोपी और घायल युवक महाराणा प्रताप जयंती पर रैली के रूप में माल्यार्पण करने जा रहे थे
- घटना शनिवार दोपहर पिपल्याहाना स्थित साफ्टविजन कालेज के समीप की है
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को गोली चल गई। खजराना क्षेत्र के लिस्टेड गुंडे ने युवक के पैर में गोली मार दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी और घायल युवक महाराणा प्रताप जयंती पर रैली के रूप में माल्यार्पण करने जा रहे थे।
टीआई मनीष लोधा के मुताबिक घटना शनिवार दोपहर पिपल्याहाना स्थित साफ्टविजन कालेज के समीप की है। लालगली (परदेशीपुरा) निवासी आकाश पुत्र राजेंद्रसिंह बुंदेला को आरोपित अमित पुत्र रामखिलावन राजावज निवासी वेलो सिटी के पीछे (खजराना) ने गोली मारी है।
आकाश ने पुलिस को बताया कि शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती मनाई जा रही थी। पालदा निवासी ऋषभ जादौन ने माल्यार्पण के लिए बुलाया था। सभी पिपल्याहाना स्थित खाली मैदान में कार लेकर पहुंचे थे। गाड़ी आगे पीछे करने को लेकर अमित से विवाद हो गया। वह बाणगंगा निवासी उत्तम ठाकुर के साथ आया था।
अमित ने आकाश के साथ मारपीट की और कट्टे से फायर कर दिया। आकाश के बायें पैर में गोली लगी है। टीआई के मुताबिक आकाश शराब दुकान पर काम करता है। उसके विरुद्ध आपराधिक मुकदमे भी दर्ज है। गोली मारने वाला अमित खजराना थाना क्षेत्र का सूचीबद्ध गुंडा है। उसका गुंडा सूची में नाम भी है। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई थी।
महिला से अश्लील हरकत,घर में घुसकर मारपीट
इंदौर। कालोनी में रहने वाले दो बदमाशों ने महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत की। महिला के घर में घुस कर छेड़छाड़ की और मारपीट कर दी। तेजाजी नगर पुलिस ने केस दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार घटना बिलावली तालाब के समीप की है। आरोपित बाबू कुशवाह और दीपक कुशवाह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Source link
#इदर #म #गड #आगपछ #करन #क #ववद #क #लकर #लसटड #गड #न #यवक #क #पर #म #मर #गल



Post Comment