पहली की लांचिग सफलता पूर्वक करने के बाद अब दूसरी का निर्माण ऊपर ही शुरू किया गया है। एक माह में निर्माण पूरा होगा और इसके बाद इसको चौराहे पर रखा जाएगा …और पढ़ें
HighLights
- मुख्य चौराहे पर दो 400 टन वजनी ब्रो स्ट्रिंग लगेगी, पहली की लांचिंग पूरी
- एक माह में इसका निर्माण पूरा होगा और इसके बाद इसको धकेलकर चौराहे पर रखा जाएगा
- वर्षाकाल से पहले सांवेर रोड से उज्जैन रोड की सड़क के दोनों तरफ की सर्विस रोड काे कांक्रीट किया जाएगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के सबसे बडे फ्लाईओवर के मुख्य चौराहे पर चार-चार सौ टन वजनी दो ब्रो स्ट्रिंग लगाई जाना है। चाैराहे पर पहली की लांचिग सफलता पूर्वक करने के बाद अब दूसरी का निर्माण ऊपर ही शुरू किया गया है। एक माह में इसका निर्माण पूरा होगा और इसके बाद इसको धकेलकर चौराहे पर रखा जाएगा। इसके साथ ही इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने चौराहे पर सर्विस रोड के निर्माण की तैयारी भी शुरू कर दी है। वर्षाकाल से पहले सांवेर रोड से उज्जैन रोड की सड़क के दोनों तरफ की सर्विस रोड काे कांक्रीट किया जाएगा।
दरसअल लवकुश चौराहा पर बनाए जाने वाले डबल डेकर फ्लाईओवर से वर्षाकाल से पहले यातायात शुरू करने का लक्ष्य लेकर निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। बीते माह पहली ब्रो स्ट्रिंग धकेलकर चौराहे पर रखी गई थी। इसके बाद इसको जेक पुश से दूसरी भूजा पर रख दिया गया और इसकी पेस्टिंग कर दी गई।
अब इस पर स्लैब डाला जाएगा। इसके साथ ही आइडीए लवकुश चौराहा को नए स्वरूप में तैयार करने के लिए चौराहे से जुड़ी सर्विस रोड को बनाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए चौराहे से गुजरने वाले वाहनों का रूट बदला जा रहा है। शुक्रवार को आइडीए सीइओ डा. परीक्षित झाडे ने सर्विस रोड निर्माण और यातायात डायवर्जन को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की थी। यातायात डायवर्जन की सुगम व्यवस्था करने के बाद सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
लंबे समय से हो रही परेशानी
लवकुश चौराहा पर पहले मेट्रों का कार्य और बाद में एमआर-10 से सुपर कारिडोर फ्लाईओवर बनाया गया था।अब डबल डेकर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसकी वजह से चौराहे और सर्विस रोड की हालत पूरी तरह से खराब हो गई। बीते दो साल से उज्जैन जाने और आने वाले वाहनों को सर्विस रोड पर गहरे गड्ढों, धूल और धीमे ट्रैफिक के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब सर्विस रोड बनाए जाने के दौरान परेशानी उठाना होगी।
Source link
#इदर #क #लवकश #चरह #पर #लगग #टन #वजन #दसर #बर #सटरग #टरफक #डयवरजन #क #नय #पलन #तयर



Post Comment