अब तक संबंधित छात्र के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं हुई। इस पर देवी अहिल्या विवि के शिक्षक संघ, कर्मचारी संघ और छात्र संगठनों ने विरोध जताया है। …और पढ़ें
HighLights
- छात्र के दुष्कृत्य के विरोध में प्रोफेसर-कर्मचारी और छात्र संगठन हुए एक
- तक्षशिला कैंपस के स्कूल आफ ट्राइबल स्टडीज में एमए की परीक्षा के दौरान छात्र ने विभागाध्यक्ष के सामने एक शिक्षक को पीट दिया था
- विभाग ने मामले पर प्रकरण दर्ज नहीं करवाया। साथ ही अब तक संबंधित छात्र के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं हुई
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर के एक छात्र द्वारा शिक्षक की पिटाई के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी संघ के साथ छात्र संगठन भी एक हो गए हैं। गुरुवार को तक्षशिला कैंपस के स्कूल आफ ट्राइबल स्टडीज में एमए की परीक्षा के दौरान छात्र ने विभागाध्यक्ष के सामने एक शिक्षक को पीट दिया था। विभाग ने मामले पर प्रकरण दर्ज नहीं करवाया। साथ ही अब तक संबंधित छात्र के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं हुई। इस पर देवी अहिल्या विवि के शिक्षक संघ, कर्मचारी संघ और छात्र संगठनों ने विरोध जताया है। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि दो वर्ष में कैंपस में लगातार गुंडागर्दी बढ़ी है।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (देवता) के अध्यक्ष डा.लक्ष्मण शिंदे, अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष डा.सुरेश पाटीदार ने कैंपस में ही शिक्षक को छात्र द्वारा पीटने को गंभीर घटना बताया। विवि कुलपति को शिकायत करते हुए दोनों संघों ने मांग की कि संबंधित छात्र को तुरंत प्रभाव से निष्कासित किया जाना चाहिए। यदि अब भी विवि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो ऐसे तत्वों के हौंसले बढ़ंगे।
यह शिक्षकों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला अब तक का सबसे गंभीर घटनाक्रम है। इस बीच शिक्षक संघ ने एक महिला शिक्षक द्वारा की गई शिकायत भी साझा की है। शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि दो साल से विश्वविद्यालय में गुंडागर्दी बढ़ रही है। मैंने भी शिकायत की थी लेकिन पूर्व में ऐसी घटनाओं पर विवि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की इसलिए ऐसे लोगों के अब हौंसले बढ़ रहे हैं।
भारती मजदूर संगठन के महेश वर्मा और देवी अहिल्या विवि कर्मचारी संघ के महासचिव रमेश कुशवाह ने भी विवि प्रशासन से छात्र पर कार्रवाई के साथ कैंपस व प्रशासनिक परिसर में कर्मचारी व शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने भी विवि प्रशासन को कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा है।
निष्कासन होगा
घटना के तीन दिन होने के बाद भी स्कूल आफ ट्राइबल स्टडीज की ओर से मामले की आधिकारिक लिखित शिकायत देवी अहिल्या विवि के प्रशासन को नहीं की गई है। विभाग के हेड प्रो.सखाराम मुजाल्दे ने कहा कि सोमवार को प्रकरण अगली कार्रवाई के लिए प्राक्टोरियल बोर्ड को भेजा जाएगा। विभाग अपनी ओर से छात्र पर कड़ी कार्रवाई व निष्कासन की मांग रख रहा है। पिटाई करने वाला छात्र पवन इवने शनिवार को होने वाले पर्चे में शामिल नहीं हुआ हालांकि उसने इसी दिन विभाग में हुए वायवा में हिस्सेदारी की।
एफआइआर के निर्देश दिए हैं
विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए हैं मारपीट करने वाले छात्र के खिलाफ एफआइआर व आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। विवि की अनुशासन समिति को भी प्रकरण सौंप कर नियमानुसार प्रक्रिया कर कठोर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जा रहा है। -प्रज्जवल खरे, कुलसचिव देवी अहिल्या विवि
इंदौर: पीएचडी गाइड को शोधार्थियों और रिक्त सीटों को देना होगा ब्योरा, देवी अहिल्या विवि में 11 मई से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
Source link
#इदर #म #परकष #क #दरन #शकषक #क #पटई #करन #वल #डएवव #क #छतर #क #हग #नषकसन #एफआइआर #क #मग



Post Comment