ऑपरेशनल घाटे और कम यात्री संख्या से उबरने के लिए सेलिब्रेशन आन व्हील्स शुरू किया। इस पहल के तहत मेट्रो में जन्मदिन समारोह मनाने की पहली बुकिंग प्राप्त …और पढ़ें
HighLights
- कम यात्री संख्या से उबरने के लिए नया प्रयोग, आज पहली बुकिंग
- 50 मेहमानों के लिए एक मेट्रो कोच एक घंटे के लिए आरक्षित किया गया है
- ट्रेन छह किमी लंबे सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर गांधी नगर स्टेशन से सपुर कॉरिडोर स्टेशन नंबर-3 तक संचालित होगी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कराेड़ों रुपये लगाकर प्रायोरिटी कॉरिडाेर पर इस उम्मीद से मेट्रो का संचालन शुरू किया गया था कि इंदौर की उत्सवी जनता मेट्रो के सफर का आनंद लेने पहुंचेगी, लेकिन लोगों ने उम्मीद के अनुसार रुझान नहीं दिखाया।
ऑपरेशनल घाटे और कम यात्री संख्या से उबरने के लिए मेट्रो में नया प्रयोग सेलिब्रेशन आन व्हील्स शुरू किया। इस पहल के तहत मेट्रो में जन्मदिन समारोह मनाने की पहली बुकिंग प्राप्त हुई है। यह आयोजन रविवार को होगा, जिसमें 50 मेहमानों के लिए एक मेट्रो कोच एक घंटे आनंद के लिए आरक्षित किया गया है। यह ट्रेन छह किमी लंबे सुपर प्रायोरिटी कारिडोर पर गांधी नगर स्टेशन से सपुर कारिडोर स्टेशन नंबर-3 तक संचालित होगी।
मध्यप्रदेश मेट्रों रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) द्वारा इंदौर मेट्रों में सेलिब्रेशन आन व्हील्स की पहल शुरू की है। कमाई बढ़ाने के लिए शुरू हुए इस प्रयोग में पार्टियां और प्री-वेडिंग शूट हो सकेगा। इंदौर में पहली बुकिंग जन्मदिन पार्टी के लिए प्राप्त हुई है और रविवार को इसके लिए ट्रेन चलेगी।
एमपीएमआरसीएल के जनसंपर्क अधिकारी धीरज शुक्ला ने बताया कि इंदौर और भोपाल मेट्रो नेटवर्क के लिए प्रतिदिन औसतन तीन से चार पूछताछ प्राप्त हो रही हैं। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आयोजकों को कम से कम 15 दिन पहले आवेदन करना होगा। प्रत्येक कोच बुकिंग पर 20 हजार रुपए की रिफंडेबल सिक्योरिटी राशि जमा करना अनिवार्य है।मेट्रो प्रबंधन ने सुरक्षा को लेकर कड़े नियम लागू किए हैं। सभी मेहमानों की सुरक्षा जांच अनिवार्य होगी। मेट्रो परिसर में शराब, धूम्रपान और ज्वलनशील पदार्थों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
17 किमी तक संचालन से बढ़ेंगे यात्री
दरसअल मेट्रों का 17 किमी लंबा कारिडोर तैयार हो चुका है। गांधी नगर से रेडिसन चौराहा स्टेशन तक बीते महीने सीएमआरएस के निरीक्षण के बाद मेट्रों संचालन की अनुमति भी मिल चुकी है। इस रूट पर मेट्रों संचालन शुरू होने पर यात्री संख्या में बढोतरी होगी।इसके उद्याटन तक पार्टियों, प्री-वेडिंग शूट और फिल्म शूटिंग के लिए मेट्रों किराए पर दी जा रही है।
आयोजन की दरें
- स्थाई कोच – पांच हजार रुपये प्रति घंटा
- चलती मेंट्रो – 7 हजार रुपये प्रति घंटा (बिना सजावट)
- प्रति कोच अधिकतम 50 लोगों की अनुमति
- अतिरिक्त लोगों से सामान्य किराया लिया जाएगा
इंदौर के छाेटा गणपति क्षेेत्र में मेट्रो की पाइलिंग के कारण रात में हो रहा शोर, रहवासियों ने रुकवाया काम
Source link
#सलबरशन #ऑन #वहलस #इदर #क #मटर #बन #जशन #क #मच #जनमदन #परट #क #लए #हई #पहल #बकग



Post Comment