खरगोन | शहर व आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी के बीच मूक पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सकोरे टांगे गए हैं। समाजसेवी खेमराज पटेल ने अब तक 100 सकोरे लगाए हैं। केवल सकोरे टांग कर ही औपचारिकता पूरी नहीं की गई है, बल्कि उनमें नियमित रूप से पानी भरने की जिम्मेदारी भी निभाई जा रही है। पटेल ने कहा- पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है। तापमान के कारण जलस्रोत सूख रहे हैं। ऐसे में ये छोटे मिट्टी के पात्र उनके लिए जीवन रक्षक साबित हो सकते हैं।
Source link
#पड #पर #टग #सकर #बजबन #क #मलग #पन #Khargone #News
Previous post



Post Comment