×
इंदौर में बीच रोड पर बस से फेंका 75 किलो का बोरा महिला सफाई मित्र पर गिरा, कंधे और पसली में फ्रैक्चर

इंदौर में बीच रोड पर बस से फेंका 75 किलो का बोरा महिला सफाई मित्र पर गिरा, कंधे और पसली में फ्रैक्चर

हंसचाल ट्रेवल्स की बस से हेल्पर और क्लीनर ने बीच सड़क पर छत से 75 किलो का पार्सल का बोरा फेंका, जो सफाई कर रही सुनीता पर गिर गया। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 11 May 2026 08:01:07 AM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 08:05:25 AM (IST)

बस के ऊपर से फेंका पार्सल महिला सफाई मित्र को लगा और वह बुरी तरह घायल हो गईं। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

HighLights

  1. रविवार को अहमदाबाद से आई हंसचाल ट्रेवल्स की बस से हादसा
  2. इंदौर में वार्ड-69 की मस्टरकर्मी सुनीता बाली कर रही थीं सफाई
  3. ड्राइवर-हेल्पर-क्लीनर गिरफ्तार, प्राणघातक हमले का केस दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। निजी ट्रेवल्स के ड्राइवर-हेल्पर और क्लीनर की लापरवाही से महिला सफाई मित्र सुनीता बाली की जान पर बन आई। बीच सड़क पर बस की छत से 75 किलो वजनी पार्सल का बोरा फेंका, जो सुनीता पर गिरा। सुनीता की हालत गंभीर है। डॉक्टर ने कंधा और पसली में फ्रैक्चर बताया है। पुलिस ने प्राणघातक हमले की धारा में केस दर्ज किया है।

डीसीपी जोन-1 नरेंद्र रावत के अनुसार घटना रविवार सुबह राजमोहल्ला की है। हंसचाल ट्रेवल्स की बस से हादसा हुआ है। सुबह करीब सात बजे बस अहमदाबाद से इंदौर आई थी। उसमें सैकड़ों किलो वजनी पार्सल के बोरे भरे हुए थे।

ड्राइवर आकाश भाभर ने बस बीच सड़क पर रोक दी और हेल्पर संजय कछावा व क्लीनर तुषार भाभर पार्सल उतारने लगे। पुलिस के अनुसार बस को जब्त कर लिया गया है। बस संचालक, मालिक की भूमिका की जांच की जा रही है। दोनों को भी आरोपी बनाया जा सकता है। घटना के बाद निगमकर्मी भी पहुंच गए।

बस हटाने और रुककर पार्सल उतारने का कहा था

वार्ड क्रमांक-69 की सफाई मित्र (मस्टरकर्मी) सुनीता बाली सफाई कार्य कर रही थी। उसने बस हटाने और रुक कर पार्सल उतारने का कहा लेकिन आरोपित अनसुना कर छत से पार्सल फेंकते रहे। एक पार्सल सुनीता पर आकर गिर गया और वह दब गई। एसीपी के अनुसार पार्सल का बोरा करीब 75 किलो वजनी था।

Source link
#इदर #म #बच #रड #पर #बस #स #फक #कल #क #बर #महल #सफई #मतर #पर #गर #कध #और #पसल #म #फरकचर

Previous post

NCRB की रिपोर्ट में सामने आया इंदौर के ट्रैफिक का डरावना सच, हिट एंड रन और बेलगाम ड्राइविंग से जा रही जान

Next post

Dewas Accident News: देवास में कमानी पत्ता टूटने से बेकाबू हुई यात्री बस, सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से भिड़ी, 10 यात्री घायल

Post Comment