×
इंदौर के तीन इमली इलाके में खड़ी बसों में लगी आग, वेल्डिंग की चिंगारी से हुआ हादसा; सिलिंडर भी फटे

इंदौर के तीन इमली इलाके में खड़ी बसों में लगी आग, वेल्डिंग की चिंगारी से हुआ हादसा; सिलिंडर भी फटे

इंदौर के तीन इमली इलाके में खड़ी पांच बसों में वेल्डिंग के दौरान लगी चिंगारी से आग भड़क गई। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 11 May 2026 12:49:59 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 01:08:57 PM (IST)

इंदौर में आसपास खड़ी बसों में फैली आग। फोटो – राजू पवार

HighLights

  1. बसों की मरम्मत के दौरान वेल्डिंग से निकली चिंगारी
  2. सिलिंडर फटने से दहशत, पहले भी हो चुका हादसा
  3. पार्षद मनीष शर्मा धरने पर बैठे, बसें हटाने की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर के तीन इमली इलाके में खड़ी बसों में वेल्डिंग के दौरान आग लग गई। एक-एक करके पांच बसें आग की चपेट में आ गईं और वहां खड़े कई दोपहिया वाहन भी जल गए। बसों से उठता धुआं आसपास इलाके में फैलने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश शुरू की।

इस दौरान इलाके के रहवासी पार्षद और एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा के साथ ट्रैवल्स ऑफिस के गेट पर आकर बैठ गए। वे यहां से बसों को हटाने की मांग करने लगे। रहवासियों का कहना है कि इसके पहले भी बसों में आग लगने का हादसा हो चुका है। ऐसे में रहवासी इलाके में बसों के खड़े होने से उनकी जान को खतरा बना रहता है।

naidunia_image

सिलिंडर में भी हुआ धमाका

जानकारी के मुताबिक जहां बसें खड़ी थी वहां उनकी मरम्मत का काम किया जाता है। यहां बस में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था, इसी दौरान इसमें से निकली चिंगारी ने एक बस को अपनी चपेट में ले लिया और देखते-देखते पास खड़ी अन्य बसें भी इसकी चपेट में आ गईं।

naidunia_image

लोगों का कहना है कि बस में आग लगने के बाद वहां रखे सिलिंडर में भी ब्लास्ट हुए, इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया। पार्षद मनीष शर्मा का कहना है कि पहले जब बसों में आग लगी थी तब उन्होंने यहां से इन्हें हटाने के लिए कहा था, लेकिन बसें नहीं हटाई गईं और एक बार फिर रहवासियों की जान खतरे में पड़ गई।

naidunia_image

पार्षद सड़क पर ही रहवासियों के साथ धरने पर बैठ गए और कहा कि जब तक यहां से बसों को नहीं हटाया जाता है वे प्रदर्शन जारी रखेंगे।



Source link
#इदर #क #तन #इमल #इलक #म #खड #बस #म #लग #आग #वलडग #क #चगर #स #हआ #हदस #सलडर #भ #फट

Post Comment