MP में पुलिस कर्मियों को उनके जिलों में आवास कराएंगे उपलब्ध, पुरस्कार राशि भी की दो गुना, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

MP में पुलिस कर्मियों को उनके जिलों में आवास कराएंगे उपलब्ध, पुरस्कार राशि भी की दो गुना, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहते हैं, इसलिए उनके व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं एवं कल्याण का ध्यान रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री यादव सोमवार को पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्ष 2019-2020 और 2020-2021 के लिए रविंद्र भवन भोपाल में आयोजित केएफ रुस्तमजी पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा प्रदान किए जाने वाले पुरस्कारों की राशि बढ़ाने को भी मंजूरी दी। पहले पुलिस महानिदेशक (डीजी) स्तर पर 25 हजार रुपये तक के पुरस्कार दिए जाते थे।

इसे अब बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा और असाधारण कार्य के लिए प्रोत्साहन स्वरूप दिए जाने वाले यह पुरस्कार आगामी वर्षों में प्रति वर्ष प्रदान किए जाएं।

यह सुनिश्चित किया जाए कि पुरस्कार वितरण में भविष्य में विलंब न हो। पुलिस विभाग में जो भी नवाचार किया जाना है, राज्य सरकार का पूर्ण सहयोग उसके साथ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस ने जिस प्रकार से धाक और साख बनाई है वह निश्चित ही प्रशंसनीय है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित कर मैं स्वयं गर्व का अनुभव कर रहा हूं।

वर्ष 2026 की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होते ही अगले वर्ष की भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। इस क्रम में जिला बल में पुलिस बैंड के लिए भी भर्ती प्रक्रिया आरंभ की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2026 तक देश से माओवाद उन्मूलन का संकल्प लिया था। हमने वह लक्ष्य डेडलाइन से पहले ही पूरा कर लिया।

इस उपलब्धि के लिए देश उनका ऋणी है। पुलिस का एक-एक जवान इसकी बधाई का पात्र है। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिजन उपस्थित थे।

पद्मविभूषण केएफ रुस्तमजी पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणा पुंज

• मुख्यमंत्री ने कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी पद्मविभूषण केएफ रुस्तमजी का स्मरण करते हुए कहा कि वह पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणा पुंज रहेंगे।
• मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश की सुरक्षा में प्राण प्रण से जुटे 101 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए केएफ रुस्तम पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।
• यह पुरस्कार उन वीरों को मिल रहे है, जिन्होंने दस्यु उन्मूलन, नक्सल विरोधी अभियानों और सांप्रदायिक सद्भाव बनाये रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
• मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर क्राइम की चुनौती का सामना करने के लिए हमें बौद्धिक और तकनीकी श्रेष्ठता की आवश्यकता है।
• मुख्यमंत्री ने बताया कि रुस्तमजी पुरस्कार के अंतर्गत परम विशिष्ट श्रेणी में सम्मानित अधिकारियों को सम्मान स्वरूप पांच-पांच लाख रुपये अथवा रिवाल्वर/गन तथा अतिविशिष्ट श्रेणी के अंतर्गत दो-दो लाख रुपये अथवा रिवाल्वर/गन प्रदान की जा रही है।
• विशिष्ट श्रेणी के अंतर्गत 50 हजार रुपये और प्रमाण-पत्र प्रदान किए जा रहे है।

आगामी तीन वर्षों में प्रदेश को ड्रग्स से पूर्णत: मुक्त करने का लक्ष्य

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने कहा कि वर्ष 2013 में शुरू केएफ रुस्तमजी पुरस्कार से अब तक 418 पुलिस अधिकारी पुरस्कृत हो चुके हैं। सिंहस्थ-2028 एक बड़ा आयोजन होगा, इसके लिए पुलिस बल को प्रशिक्षण देकर जमीनी स्तर पर तैनात करना बहुत आवश्यक है, इसके लिए तैयारियां जारी हैं। अगले तीन वर्षों में प्रदेश को ड्रग्स से पूर्णत: मुक्त करने का लक्ष्य है।

#म #पलस #करमय #क #उनक #जल #म #आवस #करएग #उपलबध #परसकर #रश #भ #क #द #गन #मखयमतर #न #क #घषण

Previous post

जिस मिलावटी हल्दी से बीमार हुए दूल्हा-दुल्हन, उसकी होगी जांच, कारखानों में चल रहा मिलावट का बड़ा कारोबार

Next post

क्या इस साल के अंत तक मिलने वाला है धुरंधर का नया पार्ट? को-प्रोड्यूसर ने दिए हैं ये संकेत

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने झण्डे गाड़े हैं। इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। धुरंधर 2 की अपार सफलता के बाद अब इसके तीसरे पार्ट के भी बनने के संकेत मिले हैं।

धुरंधर की को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने हालिया इंटरव्यू में इस संबंध में संकेत दिए हैं। ज्योति ने साक्षात्कार में कहा कि उनकी धुरंधर की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। इस साल के अंत में ऑडियंस के लिए एक सरप्राइज लेकर आने वाले हैं।

कुछ खास बात हमारे पास तैयार है। हालांकि ज्योति देशपांडे ने फिल्म को लेकर साफ तरीके से बात नहीं की है। उन्होंने ये नहीं बताया कि जिसके बारे में बात कर ही हैं वह धुरंधर का पार्ट 3 है या उसकी कोई स्पिन-ऑफ फिल्म होगी। धुरंधर की को-प्रोड्यूसर के इस बयान ने दर्शकों के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं। दर्शक इसे धुरंधर के तीसरे पार्ट से जोड़ रहे हैं।

PC:indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
new installment of Dhurandhar, co-producer, Hindi news

Post Comment