भोपाल में महज 7 मिनट में सूने मकान की बड़ी चोरी, तीन कमरों से उड़ाया 50 लाख का माल

भोपाल में महज 7 मिनट में सूने मकान की बड़ी चोरी, तीन कमरों से उड़ाया 50 लाख का माल

अवधपुरी क्षेत्र स्थित खजूरीकलां में बदमाशों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर महज सात मिनट के भीतर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 11 May 2026 11:00:08 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 11:00:08 PM (IST)

भोपाल में महज 7 मिनट में सूने मकान की बड़ी चोरी (AI Generated Image)

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अवधपुरी क्षेत्र स्थित खजूरीकलां में बदमाशों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर महज सात मिनट के भीतर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पेंचकस और सब्बल से मकान का सेंटर लॉक तोड़ा और तीन कमरों में घुसकर अलमारी के ताले तोड़कर 450 ग्राम सोना और करीब आधा किलो चांदी व दो लाख रुपये नकदी चुरा ली। इस दौरान मकान मालिक युवक नरेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ मदर्स डे के अवसर पर डिनर करने गए थे। घटना के करीब आधे घंटे बाद वे घर पहुंचे तो ताला टूटा था और अलमारी के ताले टूटे थे।

मदर्स डे पर डिनर करने गया था परिवार

शिकायत पर अवधपुरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे में पांच संदिग्ध दिखाई दिए हैं। पुलिस के अनुसार नरेंद्र सिंह खजूरीकलां क्षेत्र में रहते हैं और पेशे से मीडियाकर्मी हैं। नरेंद्र ने बताया कि पिछले दिनों उनकी पत्नी शादी समारोह से लौटी थीं, जिससे उनके जेवर घर में ही रखे थे। रविवार को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक मॉल में डिनर करने गए थे। वह रात करीब दस बजे घर से निकले थे और 11:30 बजे वापस घर पहुंचे। इसी दौरान चोरी की वारदात हुई।

सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की करतूत

उन्हें घर का सेंटर लॉक टूटा मिला और अंदर तीनों कमरों के भीतर अलमारी में रखे जेवर व नकदी गायब थी। नरेंद्र ने बताया कि पांच संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इनमें दो बदमाश घर में घुसते हुए दिखे हैं, जबकि एक उनकी निगरानी कर रहा था। 10:58 बजे वे घर में घुसते दिखे हैं, जबकि 11:05 बजे वे बाहर आए हैं। वे मकान का सेंटर लॉक पेंचकस और एक सब्बल जैसे हथियार से तोड़ते हुए दिखे हैं। उधर अवधपुरी पुलिस का कहना है कि केस दर्ज किया गया है। आरोपित गमछा पहने हुए दिखाई दिए हैं, उनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- उज्जैन में नाला निर्माण में लापरवाही बनी मुसीबत, महिला के शरीर के आर-पार हुआ सरिया

Source link
#भपल #म #महज #मनट #म #सन #मकन #क #बड #चर #तन #कमर #स #उडय #लख #क #मल

Previous post

OpenAI just released its answer to Claude Mythos

OpenAI is launching Daybreak, an AI initiative focused on detecting and patching vulnerabilities before attackers find them. Daybreak uses the Codex Security AI agent that launched in March to create a threat model based on an organization’s code and focus on possible attack paths, validate likely vulnerabilities, and then automate the detection of the higher risk ones.

Its launch comes just over a month after rival Anthropic announced Claude Mythos, a security-focused AI model it claimed was too dangerous to publicly release and only shared privately as a part of its own initiative, dubbed Project Glasswing. Still, that didn’t stop at least a few unauthorized parties from getting access.

However, OpenAI has so far lacked a similar security product. Like Glasswing, Daybreak isn’t built on just one AI model — OpenAI says “Daybreak brings together the most capable OpenAI models, Codex, and our security partners.”

Daybreak also involves specialized cyber models, including GPT-5.5 with Trusted Access for Cyber and GPT-5.5-Cyber, which began rolling out last week. OpenAI also says it’s working with its “industry and government partners” while it prepares to “deploy increasingly more cyber-capable models.”

#OpenAI #released #answer #Claude #MythosAI,Anthropic,News,OpenAI,Security,Tech

Next post

ओंकारेश्वर अभयारण्य में वन्यजीवों पर मौत का साया, चांदगढ़ रेंज में सांभर का शिकार | Wildlife Is No Longer Safe In The Proposed Omkareshwar Sanctuary Area Increasing Poaching Activities In The Forests Pose A Significant Threat To Wildlife Survival The Recent Case

Post Comment