×
Indore News: दुल्हन को लग रही थी हल्दी, फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि अस्पताल में करना पड़ा भर्ती, जानें मामला

Indore News: दुल्हन को लग रही थी हल्दी, फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि अस्पताल में करना पड़ा भर्ती, जानें मामला

शादियों में हल्दी लगाना पुरानी परंपरा है, लेकिन यदि हल्दी मिलावटी हो या उसमें केमिकल हों, तो यह शरीर के लिए तकलीफदेह भी हो सकती है। ऐसा ही एक मामला इंदौर के सरकारी अस्पताल में सामने आया। इंदौर में एक दुल्हन को हल्दी लगने के बाद भर्ती होना पड़ा। दो दिन बाद उसकी शादी भी थी। हालांकि, डॉक्टरों ने शादी के मुहूर्त से पहले दुल्हन का उपचार कर उसे डिस्चार्ज कर दिया।

इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में हल्दी के कारण एक दुल्हन के होंठों सहित हाथ, पैर और पीठ पर एलर्जी का मामला सामने आया है। दुल्हन के अलावा दो-तीन रिश्तेदारों को भी इस तरह की शिकायत हुई। उन्होंने भी हल्दी लगाई थी, जिसके चलते कुछ लोगों को इलाज के लिए इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। फिलहाल, हल्दी के कारण जिस तरह से एलर्जी का मामला सामने आया है, उसे देखते हुए एमवाय अस्पताल के अधीक्षक ने एडवाइजरी भी जारी की है।

ये भी पढ़ें- पार्किंग में खड़ी पांच खाली बसों में लगी आग, वेल्डिंग के दौरान उठी थी चिंगारी

खरगोन जिले के कसरावद की रहने वाली दुल्हन को हल्दी की रस्म के दौरान हल्दी लगाई गई थी। कुछ ही घंटों बाद दुल्हन के होंठ और शरीर पर अचानक जलन होने लगी और थोड़ी देर में उसके होंठ सूज गए। इसके बाद हाथ और पैरों में भी सूजन आने लगी और सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया। एमवाय हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने दुल्हन को तुरंत उपचार दिया और इलाज के बाद दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया। अन्य चार परिजनों को भी इस तरह की समस्या हुई थी, लेकिन उनका इलाज खरगोन में ही किया गया।

केमिकल के कारण हुआ रिएक्शन

फिलहाल प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आई है कि संभवतः हल्दी में केमिकल होने के कारण रिएक्शन हुआ। दुल्हन सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी इस तरह की एलर्जी की शिकायत हुई थी।

 


कुटी हुई हल्दी का उपयोग करें


यदि कोई व्यक्ति पैकेट वाली हल्दी का प्रयोग करता है, तो उसे सावधान रहना चाहिए। आजकल बाजार में केमिकलयुक्त हल्दी भी बिक रही है, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। लोग पैकेट वाली हल्दी की जगह कुटी हुई हल्दी का उपयोग करें। 


अशोक यादव, अधीक्षक, एमवाय अस्पताल, इंदौर



दही या मलाई मिलाकर बनाएं लेप


हल्दी में मौजूद तत्व करक्यूमिन के कारण त्वचा पर जलन, लाल चकत्ते या एलर्जी हो सकती है। यदि त्वचा संवेदनशील हो, तो इसका असर ज्यादा होता है। आजकल हल्दी में केमिकल की मिलावट भी की जा रही है, जिस कारण रिएक्शन हो सकता है। हल्दी में लेड क्रोमेट और मेटानिल यलो जैसी मिलावट भी पाई जा रही है, जिससे खुजली या सूजन हो सकती है। हल्दी शरीर पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। हल्दी का लेप पहले कोहनी पर लगाकर जांच लें। त्वचा की जलन कम करने के लिए हल्दी में दही या मलाई मिलाकर लगाएं।

Source link
#Indore #News #दलहन #क #लग #रह #थ #हलद #फर #अचनक #कछ #ऐस #हआ #क #असपतल #म #करन #पड #भरत #जन #ममल

Previous post

Indore: अर्जुन बड़ौद गांव पर बने नए ब्रिज से यातायात शुरू; 48 घंटे के ट्रेफिक जाम के कारण गई थी तीन की जान

Next post

दमोह कलेक्टर की जनसुनवाई में लगी आवेदकों की भीड़: बिजली कंपनी को मनमानी पर लगाई फटकार; अधिकारियों को सामने बैठाकर चर्चा की – Damoh News

Post Comment