×
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मामले में सोनम की जमानत पर सुनवाई, पुलिस ने की जमानत निरस्त करने की मांग

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मामले में सोनम की जमानत पर सुनवाई, पुलिस ने की जमानत निरस्त करने की मांग

मेघालय कोर्ट में राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत को लेकर सुनवाई हुई। मेघालय सरकार और पुलिस ने जमानत मंजूर करने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए कहा कि इस हत्याकांड की सोनम मुख्य आरोपी है।

वह जेल से बाहर रहेगी तो केस प्रभावित हो सकता है। इस याचिका के बाद कोर्ट ने सोनम को भी नोटिस देकर जवाब मांगा था, हालांकि सोनम मंगलवार को कोर्ट में मौजूद नहीं थी। अब मामले की अगली सुनवाई 18 मई को होगी।

सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा गया कि इस केस का ट्रायल शुरू है। सोनम की गिरफ्तारी के समय गलत धारा को लेकर हाईकोर्ट में कहा गया कि केवल टाइपिंग की गलती से किसी आरोपी को राहत नहीं मिल सकती। हत्या में सोनम शामिल है। इसके पुख्ता सबूत हैं।

तकनीकी गलती के कारण गंभीर अपराध के आरोपी को जमानत देना उचित नहीं है। कोर्ट ने सरकार के वकील के तर्क सुनने के बाद इस केस की अगली तारीख 18 मई को दी है। उधर सोनम की जमानत के बाद इस हत्याकांड के आरोपी राज कुशवाह और उसके तीन साथियों ने भी जमानत याचिका लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। फिलहाल चारों शिलांग जेल में बंद हैं, जबकि सोनम शिलांग के ही एक होटल में अपने पिता के साथ रुकी हुई है। कोर्ट ने उसे शर्तों पर जमानत दी है। वह इंदौर नहीं आ सकती है। सोनम केे अलावा इस केस में तीन अन्य आरोपियों को जमानत मिल चुकी है।  

Source link
#Raja #Raghuvanshi #Murder #Case #रज #रघवश #ममल #म #सनम #क #जमनत #पर #सनवई #पलस #न #क #जमनत #नरसत #करन #क #मग

Post Comment