×
रेल यात्रियों को झटका! अब पुरी स्टेशन नहीं जाएगी इंदौर-पुरी एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया अलर्ट

रेल यात्रियों को झटका! अब पुरी स्टेशन नहीं जाएगी इंदौर-पुरी एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया अलर्ट

पूर्व तटीय रेलवे खुर्दा रोड मंडल के में ओडिशा के पुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन यार्ड में निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण पश …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 13 May 2026 08:48:21 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 08:48:21 PM (IST)

पुरी स्टेशन नहीं जाएगी इंदौर-पुरी एक्सप्रेस।

HighLights

  1. पुरी स्टेशन नहीं जाएगी इंदौर-पुरी एक्सप्रेस
  2. खुर्दा रोड मंडल में ब्लॉक के कारण ट्रेनें प्रभावित
  3. मालतीपाटपुर स्टेशन पर होगी शॉर्ट टर्मिनेट

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पूर्व तटीय रेलवे खुर्दा रोड मंडल के में ओडिशा के पुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन यार्ड में निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जानकारी दी गई है कि इस ब्लॉक के चलते यात्रियों को कुछ बदलावों का सामना करना पड़ेगा।

इंदौर-पुरी और पुरी-इंदौर एक्सप्रेस के शेड्यूल में बदलाव

19 एवं 26 मई को इंदौर से चलने वाली इंदौर-पुरी एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी और मालतीपाटपुर-पुरी के मध्य निरस्त रहेगी। इसी तरह, 21 एवं 28 मई को पुरी से चलने वाली पुरी-इंदौर एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट होगी और पुरी-मालतीपाटपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

वलसाड-पुरी और पुरी-वलसाड एक्सप्रेस का परिचालन

21 एवं 28 मई को वलसाड से चलने वाली वलसाड-पुरी एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी एवं मालतीपाटपुर-पुरी के मध्य निरस्त रहेगी। इसके अलावा, 17 एवं 24 मई 2026 को पुरी से चलने वाली पुरी-वलसाड एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट होगी एवं पुरी-मालतीपाटपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

Source link
#रल #यतरय #क #झटक #अब #पर #सटशन #नह #जएग #इदरपर #एकसपरस #रलव #न #जर #कय #अलरट

Post Comment