×
PBKS vs MI Live Score: मुंबई की पारी शुरू, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर; पंजाब ने 200 रन बनाए

PBKS vs MI Live Score: मुंबई की पारी शुरू, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर; पंजाब ने 200 रन बनाए

09:35 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: मुंबई की पारी शुरू

मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं।

09:19 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: पंजाब ने मुंबई को दिया 201 रन का लक्ष्य

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 201 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 200 रन बनाए। वहीं, मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने चार विकेट लिए जबकि दीपक चाहर को दो विकेट मिले। इसके अलावा कॉर्बिन बॉशन और राज बावा के नाम एक-एक विकेट रहा।

08:58 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: पंजाब को सातवां झटका

मुंबई को सातवीं सफलता शार्दुल ठाकुर ने दिलाई। उन्होंने मार्को यानसेन को बोल्ड किया। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब विष्णु विनोद बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

08:47 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: पंजाब को छठा झटका

शशांक सिंह दो रन बनाकर आउट हो गए। कॉर्बिन बॉश ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब ओमरजई का साथ देने मार्को यानसेन आए हैं।

08:40 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: पंजाब की आधी टीम लौटी पवेलियन

पंजाब को पांचवां झटका भी शार्दुल ठाकुर ने दिया। उन्होंने सूर्यांश शेडगे को अपना शिकार बनाया। वह आठ रन बनाकर आउट हुए। अब शशांक सिंह का साथ देने अजमतुल्लाह ओमरजई आए हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 128 रन है।

08:31 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: पंजाब को चौथा झटका

पंजाब को चौथा झटका राज बावा ने दिया। उन्होंने कूपर कोनोली को बोल्ड किया। वह 21 रन बनाकर आउट हुए। अब सूर्यांश का साथ देने शशांक सिंह आए हैं।

08:26 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: पंजाब को तीसरा झटका

पंजाब को तीसरा झटका शार्दुल ठाकुर ने दिया। उन्होंने श्रेयस अय्यर को बोल्ड किया। वह सिर्फ चार रन बना पाए। अब कूपर कोनोली का साथ देने सूर्यांश शेडगे आए हैं। 

08:24 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: पंजाब को दूसरा झटका

पंजाब को दूसरा झटका 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने दिया। उन्होंने कॉर्बिन बॉश के हाथों प्रभसिमरन सिंह को कैच कराया। वह 32 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। अब कूपर कोनोली का साथ देने कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं। 

08:19 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: प्रभसिमरन का 29 गेंदों में अर्धशतक

पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह कोनोली के साथ 33 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 11 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 100 रन है।

07:56 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: पंजाब को पहला झटका

पंजाब को पहला झटका पारी के छठे ओवर में दीपक चाहर ने दिया। उन्होंने प्रियांश आर्या को बोल्ड किया। वह 17 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। पहले विकेट के लिए प्रियांश और प्रभसिमरन के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई। अब बल्लेबाजी के लिए कूपर कोनोली आए हैं।

Source link
#PBKS #Live #Score #मबई #क #पर #शर #रहत #शरम #और #रयन #रकलटन #करज #पर #पजब #न #रन #बनए

Post Comment