×
सावधान इंदौरवासी! पालतू कुत्तों ने गंदगी फैलाई तो देना होगा 5000 जुर्माना, महापौर ने दिए सख्त निर्देश

सावधान इंदौरवासी! पालतू कुत्तों ने गंदगी फैलाई तो देना होगा 5000 जुर्माना, महापौर ने दिए सख्त निर्देश

स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम के इंदौर आने की संभावना देखते हुए नगर निगम ने स्वच्छता को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। शहर में अब पालतू श्वान ने गंदगी फैलाई तो म …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 14 May 2026 08:14:51 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 08:14:50 PM (IST)

पालतू कुत्तों ने गंदगी फैलाई तो देना होगा 5000 जुर्माना। (AI से जेनरेट किया गया इमेज)

HighLights

  1. पालतू कुत्तों ने गंदगी फैलाई तो देना होगा 5000 जुर्माना
  2. पश्चिमी क्षेत्र का विकास और चौराहों का सौंदर्यीकरण
  3. इंदौर का आदर्श मॉडल और जागरूकता को बढ़ावा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम के इंदौर आने की संभावना देखते हुए नगर निगम ने स्वच्छता को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। शहर में अब पालतू श्वान ने गंदगी फैलाई तो मालिक पर कार्रवाई होगी। नगर निगम श्वान के मालिक पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाएगा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार को जोन 14, 15 और 16 में स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने शहरवासियों से सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

गंदगी फैलाने पर नाराजगी और चालानी कार्रवाई की चेतावनी

इस दौरान कुछ लोग श्वानों को घुमाते हुए भी मिले। ये श्वान सड़क, गार्डन और अन्य स्थानों पर गंदगी फैला रहे थे। महापौर ने इस पर नाराजगी जताई और श्वानों के स्वामियों से कहा कि शुक्रवार से अगर पालतू श्वानों को घुमाने के दौरान गंदगी फैलाई गई तो नगर निगम चालानी कार्रवाई करेगा।

उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए कि गंदगी फैलाने वाले श्वान के स्वामी पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया जाए। शहर में स्वच्छता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

पश्चिमी क्षेत्र का विकास और चौराहों का सौंदर्यीकरण

पश्चिम क्षेत्र के चौराहों को आकर्षक बनाया जाएगा। लंबे समय से अटकी प्रगति नगर की 60 फीट चौड़ी सड़क का काम गुरुवार से शुरू हो गया। इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा, महापौर परिषद सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू, पार्षद प्रशांत बडवे उपस्थित थे।

महापौर ने इस अवसर पर कहा कि यह सड़क क्षेत्र के यातायात और कॉलोनी के भीतर आवागमन को अधिक सुगम बनाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पहले विजय नगर क्षेत्र में आधुनिक और सुंदर चौराहों का विकास हुआ, उसी तरह अब पश्चिमी क्षेत्र में भी आकर्षक चौराहे बनाए जा रहे हैं।

इंदौर का आदर्श मॉडल और जागरूकता

प्रगति नगर, राजेंद्र नगर जैसे क्षेत्रों के नागरिकों की जागरूकता और सार्वजनिक संपत्तियों के प्रति संवेदनशीलता ने इंदौर को देश के लिए एक आदर्श मॉडल बनाया है। महापौर ने क्षेत्र के लोगों की इस सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

हर शुक्रवार मनाएंगे नो कार डे

महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण संबंधी अपील से प्रेरित होकर उन्होंने निर्णय लिया है कि वे प्रत्येक शुक्रवार को नो कार डे मनाएंगे और केवल दोपहिया वाहन से ही आना-जाना करेंगे। उन्होंने नागरिकों से भी ऐसी छोटी-छोटी पहल अपनाने का आग्रह किया है।

Source link
#सवधन #इदरवस #पलत #कतत #न #गदग #फलई #त #दन #हग #जरमन #महपर #न #दए #सखत #नरदश

Post Comment