महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए आए इंदौर के एक श्रद्धालु का पांच लाख रुपये कीमत का सोने व हीरे से जड़ा ब्रेसलेट गिर गया। मंदिर कर्मचारियों ने …और पढ़ें
HighLights
- कैमरे की मदद से 5 लाख का हीरा जड़ा ब्रेसलेट 2 घंटे में हुआ बरामद
- मंदिर की आईटी टीम ने तराना से ढूंढ निकाला ब्रेसलेट ले जाने वाला युवक
- इंदौर के श्रद्धालु का मंदिर में गिरा था कीमती गहना, सुरक्षित लौटाया
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए आए इंदौर के एक श्रद्धालु का पांच लाख रुपये कीमत का सोने व हीरे से जड़ा ब्रेसलेट गिर गया। मंदिर कर्मचारियों ने तत्काल सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। इसमें एक युवक ब्रेसलेट उठाकर ले जाते हुए नजर आया। तराना निवासी युवक से ब्रेसलेट सुरक्षित लाकर श्रद्धालु को दो घंटे के अंदर ही लौटा दिया गया।
आइटी टीम की सक्रियता और तकनीकी विश्लेषण
मंदिर में बुधवार रात इंदौर से दर्शन करने आए एक श्रद्धालु का ब्रेसलेट मंदिर परिसर में गुम होने की जानकारी मिलते ही महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की आइटी शाखा की टीम सक्रिय हो गई। समिति कर्मचारियों ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से घटनाक्रम की बारीकी से जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण एवं कैमरा फुटेज की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि एक व्यक्ति ने श्रद्धालु का गुम हुआ ब्रेसलेट उठाकर उसे जेब में रख लिया तथा उसे वापस करने के बजाय मंदिर से निकल गया था।
Source link
#महकल #मदर #म #CCTV #क #कमल.. #लख #क #हर #जड़ #बरसलट #उठकर #ल #गय #थ #यवक #घट #म #वपस #मल


_m.webp?ssl=1)
Post Comment