इंदौर के खजराना इलाके में गुरुवार सुबह घरेलू विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हि
.
पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय साजिद खान पर उसके पिता जाहिद ने चाकू से हमला किया। बीच-बचाव करने आई पत्नी शमा को भी आरोपी ने घायल कर दिया।
परिचितों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से साजिद और उसके पिता जाहिद के बीच विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह जब साजिद घर में सो रहा था, तभी जाहिद ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में साजिद के पैर में गंभीर चोट आई, जबकि उसकी मां शमा के हाथ में चोट लगी है।
घटना के बाद दोनों घायलों को परिचित इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जाहिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।
पूरे घटनाक्रम का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने जांच के लिए फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है।
Source link
#इदर #म #बट #और #पतन #पर #चक #स #हमल #घरल #ववद #म #पत #बन #हमलवर #ससटव #म #कद #हई #वरदत #Indore #News



Post Comment