उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद भांग मिली ठंडाई पीना एक यात्री को महंगा पड़ गया। भांग का असर सिर चढ़ते ही एयरपोर्ट पर बोर्डिंग का इंतजार कर रहे यात्री के हाथ-पैर कांपने लगे और उनकी तबीयत बिगड़ गई। यात्री को रात की उड़ान से दिल्ली जाना था, लेकिन हालत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजना पड़ा। एयरपोर्ट प्रबंधन ने जब देखा कि वह इस स्थिति में विमान यात्रा नहीं कर सकते, तो उनका सामान भी फ्लाइट से उतरवा लिया गया।
उज्जैन में बाबा महाकाल को प्रसाद के रूप में भांग चढ़ाई जाती है। कई भक्त दर्शन के बाद दुकानों पर मिलने वाली ठंडाई को प्रसाद स्वरूप ग्रहण करते हैं, लेकिन दिल्ली निवासी कृष्णा ढल्ला ने जरूरत से ज्यादा भांग पी ली। वे उज्जैन से कार द्वारा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से उन्हें इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट पकड़नी थी।
हालांकि, तब तक भांग का असर तेज हो चुका था। उन्हें कंपकंपी होने लगी और सीने में दर्द की शिकायत भी होने लगी। एयरपोर्ट कर्मचारियों ने तुरंत मेडिकल स्टाफ को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के दौरान यात्री ने बताया कि उन्होंने महाकाल दर्शन के बाद भांग पी थी। इसके बाद मेडिकल टीम स्थिति समझ गई, लेकिन उनकी हालत ऐसी नहीं थी कि उन्हें विमान में यात्रा करने दी जाए।
आखिरकार उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। करीब एक-दो घंटे बाद उनकी हालत सामान्य हो गई, लेकिन तब तक उनकी निर्धारित फ्लाइट जा चुकी थी। बाद में उन्हें दूसरी फ्लाइट से दिल्ली रवाना किया गया।
Source link
#Indore #News #महकल #दरशन #क #बद #यतर #न #प #ल #थ #भग #फलइट #छडकर #जन #पड #असपतल
.jpg?ssl=1)


Post Comment