भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित संजीव नगर कॉलोनी में 48 वर्षीय महिला की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। संजीव नगर कॉलोनी निवासी संध्या शुक्ला (48) गृहिणी थीं। उनके पति विनोद शुक्ला वेटनरी डॉक्टर हैं। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम संध्या शुक्ला तीसरी मंजिल पर खड़ी होकर फोन पर बात कर रही थीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह खबर भी पढ़ें… भोपाल में हथौड़े से फोड़ा लिव-इन पार्टनर महिला का सिर भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। घटना सोनागिरि सी-सेक्टर में रविवार सुबह 11 बजे की है। इसके बाद महिला को मरा हुआ समझकर अपने गले और पेट पर चाकू से वार कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
#भपल #क #नशतपर #म #महल #क #छत #स #गरकर #मत #फन #पर #बत #करत #समय #तसर #मजल #स #गर #मक #पर #मत #Bhopal #News



Post Comment