×
MP Weather Update: प्रदेश को गर्मी से राहत के लिए 26 मई का इंतजार, समय पर दस्तक देगा मानसून

MP Weather Update: प्रदेश को गर्मी से राहत के लिए 26 मई का इंतजार, समय पर दस्तक देगा मानसून

मालवा-निमाड़ में गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। रविवार को दो दिन की मामूली राहत के बाद इंदौर सहित पूरे क्षेत्र में तेज धूप और गर्म ह …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 17 May 2026 09:09:36 PM (IST)Updated Date: Sun, 17 May 2026 09:09:36 PM (IST)

मौसम विभाग ने जारी किया 5 दिनों का डेटा।

HighLights

  1. एमपी को गर्मी से राहत के लिए 26 मई का इंतजार
  2. इस बार केरल में समय पर दस्तक देगा मानसून
  3. मौसम विभाग ने जारी किया 5 दिनों का डेटा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मालवा-निमाड़ में गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। रविवार को दो दिन की मामूली राहत के बाद इंदौर सहित पूरे क्षेत्र में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। इंदौर में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लू जैसे हालात महसूस किए गए।

अगले दो दिनों में और बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं होने के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। भोपाल मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों में इंदौर के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। इसके चलते आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा तीखी महसूस होगी। हालांकि रात के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी और रात में कुछ राहत बनी रह सकती है।

धार-खंडवा में लू का अलर्ट

प्रदेश में रविवार को राजगढ़ सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी अरुण शर्मा के मुताबिक इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन दिन गर्मी का असर तीव्र रहेगा। धार, खरगोन और खंडवा जिलों में लू चलने की संभावना है, जबकि इंदौर में भी 20 मई के आसपास गर्म हवाएं चल सकती हैं।

पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ कमजोर

मौसम विभाग के अनुसार पिछले दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने से जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और मंडला में बादल और बारिश हुई थी। इसी नमी का असर इंदौर क्षेत्र में भी पहुंचा था, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह प्रभाव कमजोर पड़ गया है।

26 मई को केरल पहुंचेगा मानसून, तभी मिलेगी राहत

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है, जो अगले तीन दिन बाद उत्तर भारत पहुंचेगा। इसी कारण अगले तीन से चार दिन तक तापमान में बढ़ोतरी बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून 26 मई के आसपास केरल पहुंच सकता है। इसके बाद ही प्रदेश में नमी बढ़ने, बादल छाने और गर्मी से कुछ राहत मिलने की स्थितियां बनेंगी।

यह भी पढ़ें- इंदौर में घुल रहा मिलावट का जहर, मसालों से लेकर आइसक्रीम और घी तक नकली, 23 फर्मों पर 51 लाख का जुर्माना

पिछले पांच दिनों में इस तरह बढ़ा पारा

दिनांक (Date) अधिकतम तापमान (∘C) न्यूनतम तापमान (∘C)
13 मई 43.6 30.2
14 मई 43.0 30.0
15 मई 41.8 28.0
16 मई 41.1 25.5
17 मई 42.8 26.0

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान वाले शहर

शहर का नाम (City) अधिकतम तापमान (∘C)
राजगढ़ 45.0
रतलाम 44.8
खंडवा 44.5
नौगांव 44.4
खजुराहो 44.4

नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में

Source link
#Weather #Update #परदश #क #गरम #स #रहत #क #लए #मई #क #इतजर #समय #पर #दसतक #दग #मनसन

Post Comment